फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news Attempt to enter car in CM Ashok Gehlot convoy driver dragged police constable on bonnet

Rajasthan: सीएम गहलोत के काफिले में कार घुसाने का प्रयास, चालक ने 700 मीटर तक बोनट पर कॉन्स्टेबल को घसीटा

Wed, 09 Mar 2022 04:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 09 Mar 2022 04:26 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काफिले में कार घुसाने की कोशिश करने वाले आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कॉन्स्टेबल को बोनट पर बैठाकर करीब 700 मीटर तक घसीटा, इससे उसे काफी चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan news Attempt to enter car in CM Ashok Gehlot convoy driver dragged police constable on bonnet
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में एक कार चालक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काफिले में कार घुसाने की कोशिश की। कॉन्स्टेबल ने चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार चालक ने उसे बोनट पर लटकर करीब 600 मीटर तक घसीटा। इससे कॉन्स्टेबल काफी चोटिल हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारी कार चालक से गाड़ी रुकवाने में सफल हो पाए। बाद में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी चालक की पहचान अमित राजपुरोहित निवासी मालवीय नगर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जनकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत काफिले के साथ प्रियंका गांधी को एयरपोर्ट पर छोड़ने गए थे। वहां से वापस आने के दौरान आरोपी ने काफिले में कार घुसाने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री के काफिले को लेकर पुलिस ने वीआईपी रूट प्रोटोकॉल के तहत चौराहों और सड़कों को बंद कर दिया था। पुलिस ने जयपुरिया रोड पर फ्लाईओवर के पास थ्री-वे जंक्शन पर वाहनों के आवागमन को रोक दिया था।  
विज्ञापन


बता दें कि वीआईपी रूट प्रोटोकॉल के तहत मुख्यंमत्री के निकलने से एक घंटे पहले पुलिस को रूट लगाना पड़ता है। मुख्यमंत्री के काफिले के गजरने से पहले ट्रैफिक रोक दिया जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed