{"_id":"65c5a1be320d4083b3069271","slug":"rajasthan-news-assistant-engineer-of-pwd-absent-in-public-hearing-adm-sent-show-cause-notice-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: जनसुनवाई में PWD के सहायक अभियंता अनुपस्थित, एडीएम ने भेजा कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: जनसुनवाई में PWD के सहायक अभियंता अनुपस्थित, एडीएम ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Fri, 09 Feb 2024 09:27 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझूनु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझूनु
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 09 Feb 2024 09:27 AM IST
सार
Jhunjhunu: जिले के चिड़ावा में सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता (एईएन) को जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने पर एडीएम ने विभागीय कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
पंचायत समिति कार्यालय, चिड़ावा
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
चिड़ावा में सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन आशीष लाखलाण को जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने पर एडीएम चंदन दुबे ने विभागीय कार्रवाई का नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि लाखलाण के पास मंडावा का अतिरिक्त प्रभार भी है। गुरुवार को एडीएम ने मंडावा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में लाखलाण के अनुपस्थित पाए जाने पर फोन पर बातचीत की तो उन्होंने खुद को चिड़ावा में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होना बताया।
विज्ञापन
इस पर एडीएम चंदन दुबे ने चिड़ावा एसडीएम कार्यालय से रिपोर्ट मांगी। वहां के उपस्थिति रजिस्टर में एईएन आशीष लाखलाण के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। इस पर उन्हें एडीएम कार्यालय में तलब किया गया और उपस्थिति का अवलोकन करने को कहा गया, जिस पर उन्होंने दोनों ब्लॉक की जनसुनवाई में अनुपस्थित होना स्वीकार किया। एईएन को अब 15 फरवरी तक स्पष्टीकरण देना होगा, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन