{"_id":"6587a752f63498be5203643d","slug":"rajasthan-news-angry-man-attacked-for-not-taking-him-to-court-case-registered-against-attacker-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पेशी पर न ले जाने से गुस्साए व्यक्ति ने भरे बाजार किया वार, हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पेशी पर न ले जाने से गुस्साए व्यक्ति ने भरे बाजार किया वार, हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज
Sun, 24 Dec 2023 09:07 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 24 Dec 2023 09:07 AM IST
सार
Hanumangarh News: हनुमानगढ़ जिले की फेफाना उप तहसील में बाजार जा रहे एक व्यक्ति पर कस्सी से हमला करने पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार कोर्ट में पेशी पर नहीं ले जाने से नाराज होकर हमला किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले की फेफाना उप तहसील में एक व्यक्ति पर कस्सी से हमला किए जाने पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जोधपुर कोर्ट में पेशी पर नहीं ले जाने से नाराज होकर हमला किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विशाल (22) पुत्र ओमदान चारण, फेफाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका चाचा मोहनदान अपने बेटे शिवा के साथ फेफाना बाजार में जा रहा था तभी गांव के ही संदीप स्वामी पुत्र ओमप्रकाश स्वामी उन पर कस्सी से हमला कर दिया। बचाव करने में मोहनदान की आंख के पास चोट लगी, इससे वह जमीन पर गिर गया। संदीप ने जमीन पर गिरे मोहनदान के पैर पर वार किया इससे उसका पैर कट गया।
विज्ञापन
हेड कॉन्स्टेबल रामप्रताप ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जोधपुर में किसी तारीख पेशी पर न ले जाने को लेकर संदीप नाराज था। इसी का बदला लेने के लिए उसने मोहनदान पर हमला किया। मारपीट में मोहनदान की आंख और पैर में चोट लगी है, इससे उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन