{"_id":"62285a39d5cc964817353503","slug":"rajasthan-news-after-three-months-two-miscreants-were-caught-stealing-in-jewelers-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: तीन महीने बाद पकड़ाए ज्वेलर्स दुकान में चोरी करने वाले दो बदमाश, लाखों के सोने और चांदी के जेवरात बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: तीन महीने बाद पकड़ाए ज्वेलर्स दुकान में चोरी करने वाले दो बदमाश, लाखों के सोने और चांदी के जेवरात बरामद
Wed, 09 Mar 2022 01:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:11 PM IST
सार
बारां के सर्राफा बाजार में पिछले साल 27 नवंबर को एक दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीन महीने बाद आरोपियों को पकड़ पाई है। आरोपी भीलवाड़ा सहित मप्र मे नीमच में भी चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारां के कोतवाली थाना इलाके के सर्राफा बाजार में पिछले साल 27 नवंबर की रात दुकानों के शटर तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने जयपुर के दूदू थाना इलाके के गांव सुनाडिया के रहने वाले श्योजी राम उर्फ पारिया बागरिया पुत्र हीरालाल और रामअवतार उर्फ रामोतार पुत्र भंवरलाल बागरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लाखों के सोने चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बारां एसपी कल्याण मल मीना ने बताया कि 27 नवंबर 2021 की रात अज्ञात बदमाशों ने कोतवाली थाना इलाके के सर्राफा बाजार में मनु ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी अलमारी से लाखों रुपए के सोने और चांदी के जेवर व नकदी चुरा ले गए थे। दोनों ने एक अन्य ज्वेलर्स की दुकानों में चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे। इसके बाद सदर बाजार में एक किराना स्टोर का ताला तोड़कर नकदी चुराकर ले गए थे। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए एसपी मीना ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व व सीओ मनोज गुप्ता के निर्देशन में थाना अधिकारी कोतवाली मांगे लाल और साइबर सेल प्रभारी सत्येंद्र सिंह हेड कॉन्स्टेबल की विशेष टीम का गठन किया। गठित विशेष टीम ने मुखबिरों की सूचना और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से श्योजी राम उर्फ पारियां और राम अवतार बागरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि भीलवाड़ा और मप्र के नीमच जिले में भी चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन