{"_id":"648089f9867ad7ec80026433","slug":"rajasthan-news-accused-who-seduced-minor-in-dholpur-arrested-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, रुपये और गहनों को लेकर पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, रुपये और गहनों को लेकर पूछताछ जारी
Wed, 07 Jun 2023 07:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 07 Jun 2023 07:15 PM IST
सार
धौलपुर पुलिस ने नाबालिग को ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक करीब एक महीने से फरार था। पुलिस उससे गहने और रुपये बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर की महिला थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 1 लाख रुपये और गहने भी बरामद किए हैं। करीब एक महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने ओंड़ेला ताल से गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी मंजू फौजदार ने बताया जिले के वांछित अपराधी और बदमाशों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन सुदर्शन चक्र चलाया जा रहा है। एक महीने पहले एक व्यक्ति ने कन्हैयालाल (26) पुत्र विजेंद्र सिंह गोस्वामी निवासी कोटपुरा के खिलाफ नाबालिग बेटी का बहला-फुसलाकर अपहरण करने और 1 लाख रुपये व गहने ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन वह केस दर्ज होने की जानकारी लगते ही फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन आरोपी बार-बार ठिकाने बदलकर दूसरे प्रदेशों में छिप रहा था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को ओंड़ेला ताल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की टीम नाबालिग को पहले ही दस्तयाब कर चुकी है। आरोपी से नगदी और गहनों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन