फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Accused of robbery that happened 4 days ago in police custody, a teacher also among the accuse

Rajasthan News: एक अध्यापक समेत लूट के चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, चार दिन पहले की थी वारदात

Sat, 27 Jan 2024 09:09 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 27 Jan 2024 09:09 AM IST
सार

Sirohi: सरूपगंज पुलिस ने जानलेवा हमला कर करीब ढाई लाख रुपये और कार लूटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक अध्यापक भी शामिल है। इन चारों ने चार दिन पहले ही इस घटना को अंजाम दिया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस को यह सफलता मिली है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Accused of robbery that happened 4 days ago in police custody, a teacher also among the accuse
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार दिन पहले हुई इस लूट की वारदात की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रैयी ने सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया था। इसके साथ ही नामजद आरोपियों द्वारा लूटी गई स्विफ्ट कार की तलाश के लिए संपूर्ण जिले में नाकाबंदी करवाई गई थी।

विज्ञापन


आरोपी अपने एक अन्य साथी की मदद से पहाड़ी रास्तों से निकलकर नाकाबंदी को चकमा देते हुए फरार हो गए थे। टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और कार्रवाई करते हुए कमलेश कुमार चौधरी, जुबेर खान उर्फ मोखम खान, विक्रम जणवा उर्फ विकास जणवा तथा रणसाराम पुत्र सामिराराम गमेती को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही से लूटी गई कार को भी बरामद कर लिया गया है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार आला दर्जे का बदमाश है। उसके खिलाफ पूर्व में भी लूट व डकैती के कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। जबकि एक अन्य आरोपी रणसाराम पुत्र सामिराराम गमेती अध्यापक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की नीयत से लाठियों और सरियों से उस पर हमला कर दिया और उसकी कार तथा उसमें रखे 2.30 लाख रुपये लेकर भाग गए। पीड़ित के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते यह वारदात की। 


बहरहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर कार जब्त कर ली गई है। लूटे गए रुपयों के मामले में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed