फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: 78th Foundation Day celebration of UNIRAJ, emphasis on further development of higher education

Rajasthan News: राजस्थान विश्वविद्यालय का 78वां स्थापना दिवस समारोह, उच्च शिक्षा को और विकसित किए जाने पर जोर

Mon, 08 Jan 2024 02:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 02:39 PM IST
सार

Jaipur: राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज राजस्थान विश्वविद्यालय के 78वें स्थापना समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 'विकसित भारत 2047' के लिए विश्वविद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाने के साथ ही वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप अपने को तैयार करने पर जोर दिया। 

विज्ञापन
Rajasthan News: 78th Foundation Day celebration of UNIRAJ, emphasis on further development of higher education
स्थापना दिवस समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल मिश्र ने सोमवार को राजस्थान विश्वविद्यालय के 78वें स्थापना दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय वह स्थान है, जहां से ज्ञान के बीज अंकुरित होते हैं। यहीं से हमारी युवा पीढ़ी भविष्य में कुछ बनने के स्वप्न संजोती है। उन्होंने कहा कि आजादी के सौ वर्ष पूर्ण होने के अमृतकाल में न केवल हमें विकास के लिए निरंतर कार्य करना है बल्कि आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक तथा लैंगिक असमानताओं को दूर कर तेजी से आगे बढ़ना है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने आपको इस तरह से विकसित करें कि विदेशों से अभिभावक अपने बच्चों को भारत पढ़ने के लिए भेजने हेतु उत्सुक रहें। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प के लिए उच्च शिक्षा से जुड़े युवाओं को आगे आकर महती भूमिका निभाने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से अपने यहां कौशल विकास और प्रौद्योगिकी संबंधी पाठ्यक्रम विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय युवाओं को यह विश्वास दिलाए कि उनके निर्णयों पर समाज भरोसा करता है। उन्होंने विश्वविद्यालयों द्वारा युवाओं को मानवीय आदर्शों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों और प्राथमिकताओं से परिचित कराने के लिए भी कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान विश्वविद्यालय के गौरवमय इतिहास की चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों में निहित उन तमाम क्षमताओं का विकास करती है जो उसे भविष्य की चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए सक्षम बनाती है।


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने भी उच्च शिक्षा के जरिए युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में रिक्त पद भरने के लिए प्रभावी प्रयास होंगे। सांसद रामचरण बोहरा और विधायक एवं पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ ने भी शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान को अग्रणी बनाए जाने के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।

कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा ने विश्वविद्यालय के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों और स्थापना दिवस पर भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed