{"_id":"62b06eb1f9e0564f42187fac","slug":"rajasthan-news-406-mobiles-worth-1-5-crores-stolen-from-amazon-truck-were-being-carried-by-hiding-in-tires","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: Amazon के ट्रक से चुराए डेढ़ करोड़ रुपये के 406 मोबाइल, टायरों में छिपाकर ले जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: Amazon के ट्रक से चुराए डेढ़ करोड़ रुपये के 406 मोबाइल, टायरों में छिपाकर ले जा रहे थे
Mon, 20 Jun 2022 06:27 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 20 Jun 2022 06:27 PM IST
सार
राजस्थान पुलिस ने भरतपुर में एक ट्रक में टायरों के बीच छिपाकर ले जा रहे डेढ़ करोड़ मूल्य के मोबाइल बरामद किए हैं। इन्हें अमेजन के ट्रक से चुराया गया था।
विज्ञापन
भरतपुर में ट्रक से आठ कार्टन में मोबाइल बरामद किए गए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर में पहाड़ी थाना पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के 406 मोबाइल जब्त किए हैं। यह मोबाइल गुड़गांव के बिलासपुर से अमेजन (Amazon) ने हैदराबाद भेजे थे। रास्ते में ही डिजिटल लॉकर तोड़कर सभी मोबाइल चुरा लिए गए थे। इस चोरी में ट्रांसपोर्ट कंपनी की मिलीभगत की बात बताई जा रही है। इसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के एक ट्रक से मोबाइल चुराए गए और दूसरे ट्रक के टायर में भरकर ले जाया जा रहा था.
ट्रांसपोर्ट के मालिक ने दी पुलिस को सूचना
पहाड़ी थाना पुलिस को ट्रांसपोर्ट मालिक ने सूचना दी थी कि उनके ट्रक से जो मोबाइल चोरी हुए थे, उन्हें उसी कंपनी के ट्रक में पहाड़ी होते हुए गुड़गांव लेकर जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर पहाड़ी थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक को रुकवाया। इसमें टायर भरे हुए थे। टायरों के बीच आठ कार्टन में मोबाइल रखे हुए थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हैदराबाद के लिए रवाना हुआ था कंटेनर
अमेजन ने आठ जून को 406 मोबाइल गुड़गांव से हैदराबाद भेजे थे। हैदराबाद पहुंचने से पहले ही कंटेनर का डिजिटल लॉक तोड़ दिया गया। सभी मोबाइल चोरी हो गए। इस घटना को अंजाम दिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों ने। सभी मोबाइल ए प्लस कंपनी के हैं। यह ट्रांसपोर्ट कंपनी बिलासपुर के राहुल की है। कंपनी के पास करीब छह सौ ट्रक हैं, जो बड़ी कंपनियों का माल का परिवहन करते हैं।