{"_id":"65c0b7045d20940680083769","slug":"rajasthan-news-3-accused-of-interstate-thief-gang-arrested-used-to-commit-thefts-by-engaging-in-talks-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, दुकानदारों को बातों में उलझाकर करते थे चोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, दुकानदारों को बातों में उलझाकर करते थे चोरियां
Mon, 05 Feb 2024 04:04 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 05 Feb 2024 04:04 PM IST
सार
Sirohi: दुकानदारों को बातों में उलझाकर चोरी की वारदात करने वाली अंतरराज्यीय गैंग के तीन आरोपियों को पालड़ी एम पुलिस थाना टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पालड़ी एम पुलिस टीम ने थानाधिकारी प्रभुराम की अगुवाई में दुकानदार को बातों में उलझाकर चोरी करने वाली गैंग के तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। टीम द्वारा गश्त के दौरान हुसैन टेकरी, पुलिस थाना जावरा, जिला रतलाम मध्यप्रदेश के इस्लाम हुसैन पुत्र जाफर अली, राजनगर केकड़ी चौराहा, रेगर बस्ती, पुलिस थाना विजयनगर, जिला अजमेर के इकबाल पुत्र अजमेरी बाबा तथा कोपल, पुलिस थाना वागे नगर, जिला कोपल, कर्नाटक निवासी मोहम्मद अली पुत्र सरताज अली को संदिग्धावस्था में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पाली के कस्बा कोसेलाव में एक दुकानदार को बातों में उलझाकर 50 हजार रुपये की चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी दुकानदारों को नगीना बेचने के लिए बातों में उलझाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पूछताछ में और भी वारदातें खुलने की संभावना है।
विज्ञापन