{"_id":"65b4a2e68e48de8b0408608e","slug":"rajasthan-news-2-arrested-in-case-of-theft-of-grain-packets-the-incident-was-committed-ten-days-ago-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: अनाज के कट्टों की चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, दस दिन पहले कृषि उपज मंडी में की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: अनाज के कट्टों की चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, दस दिन पहले कृषि उपज मंडी में की थी वारदात
Sat, 27 Jan 2024 12:00 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 27 Jan 2024 12:00 PM IST
सार
Karoli: कोतवाली पुलिस ने कृषि उपज मंडी में दस दिन पहले हुई अनाज के कट्टों की चोरी के आरोप में दो चोरों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मामले की जानकारी देते हुए हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि नई कृषि उपज मंडी से बाजरे के 28 कट्टे चोरी करने के आरोप में भंवरसिंह मीना और रामनिवास मीना गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को महेन्द्र कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ अज्ञात चोरों ने नई कृषि उपज मंडी में उनकी दुकानों से अनाज के कुल 28 कट्टों की चोरी की है। इस दौरान चोरों ने वहां लगे सीसीटीवी के तार भी काट दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर थानाधिकारी हेमेंद्र चौधरी के निर्देशन में दो टीम गठित की व संदिग्ध व्यक्तियों की टावर लोकेशन के आधार पर तलाश की। दस दिन की मशक्कत के बाद टावर लोकेशन व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिव कॉलोनी करौली से आरोपी भंवर सिंह मीना व गांव कोटरी गुरदह से रामनिवास उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने दुकानों से बाजरे के कट्टों की चोरी करना कबूल किया है। आरोपियों से माल बरामदगी व अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन