{"_id":"665d3a3bbb713fecb80cc59b","slug":"rajasthan-news-13-killed-when-tractor-trolley-going-to-rajgarh-with-barat-overturns-driver-was-drunk-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: बारात लेकर राजगढ़ जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 13 की मौत, शराब के नशे में था ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: बारात लेकर राजगढ़ जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 13 की मौत, शराब के नशे में था ड्राइवर
Mon, 03 Jun 2024 09:06 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 03 Jun 2024 09:06 AM IST
सार
झालावाड़ से बारात लेकर मप्र के राजगढ़ जा रही ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से उसमें सवार 13 बारातियों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसा राजगढ़ से 30 किमी दूर पीपलोदी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ड्राइवर के नशे में होने के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम आठ से नौ बजे की बीच हुआ। प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक बारात राजस्थान के झालावाड़ में मोतीपुरा गांव से ट्रैक्टर ट्राली में राजगढ़ जिले कुलामपुरा जा रही थी तभी पिपलोदी चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्राली पलटने से यह हादसा हो गया। ट्राली के नीचे दबने के कारण तीन बच्चों और तीन महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई, घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। राजगढ़ एसपी ने बताया कि राजस्थान पुलिस से संपर्क कर घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है। राजगढ़ एसडीएम और एसपी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर में करीब 60 से 65 बाराती सवार थे। सभी घायल और मृतक झालावाड़ और बारां जिले के रहने वाले हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार मचने पर स्थानीय लोग मदद करने पहुंचे। घटनास्थल के नजदीकी ग्राम कासी के सरपंच प्रतिनिधि राजेश तंवर ने बताया कि ट्रॉली में कई लोग थे, जो कि नीचे दब गए थे। हमने कोशिश की पर लोगों को निकाल नहीं सके। बाद में प्रशासन की मदद से जेसीबी बुलाई गई, जिसने ट्रॉली को उठाया फिर लोगों को निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रैक्टर चालक ने शराब पी रखी थी।
40 लोग घायल, दो गंभीर
राजगढ़ (मप्र) के कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया कि हादसे में अभी तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 40 लोग घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चार लोगों की गंभीर स्थिति थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर भोपाल रैफर किया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया हादसे पर दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मामले पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा है- मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मौत की खबर बहुत ही दुखदाई है। अपने स्वजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहरी शोक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।