फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Mother becomes devil due to false pride, killing her own daughter by strangulation, then buried in Jodhpur

झूठी शान के चलते मां बनी हैवान, अपनी ही बेटी की गला दबाकर की हत्या, फिर जलाकर दफनाया

Thu, 30 Apr 2020 03:15 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, जोधपुर
पीटीआई, जोधपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 30 Apr 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: Mother becomes devil due to false pride, killing her own daughter by strangulation, then buried in Jodhpur
सांकेतिक तस्वीर

राजस्थान के पाली जिले में 16 वर्षीय एक किशोरी की उसकी मां और एक रिश्तेदार ने झूठी शान के चलते कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में जलाकर उसे गांव में ही दफना दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नाबालिग के शव के अवशेष निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी मां सीता देवी और एक रिश्तेदार स्वराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पाली के पुलिस अधीक्षक रोहित कोटोकी ने कहा कि घटना 19 मार्च की है। पुलिस मुखबिर के जानकारी देने के बाद घटना एक महीने बाद सबके सामने आई। उन्होंने कहा कि मृतका की मां और एक रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने अनुसार शिशराम और स्वराम दोनों भाई हैं, जो काफी समय पहले पुणे चले गए थे। मृतका रिंकू के पुणे में एक लड़के के साथ प्रेम संबंध थे, जिसके साथ वह दो महीने पहले पुणे चली गई थी। रिंकू के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि लड़के ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। लड़की के नाबालिग होने की वजह से लड़के को गिरफ्तार कर किशोरी को घर वालों के हवाले कर दिया गया।


अधिकारी ने बताया कि लड़के को जमानत मिलने पर रिंकू ने अपने परिवार से उससे शादी करने की बात कही, जिसके बाद वह उसे स्थानीय देवता के दर्शन के बहाने 18 मार्च को राजस्थान ले आए और 19 मार्च को घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे पुणे लौट आए। घटना में परिवार के बाकी सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed