फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan More than 300 people fall ill due to food poisoning in Dausa

Rajasthan: दौसा में फूड पॉइजनिंग से 300 से अधिक लोग बीमार, सरकारी नौकरी लगने पर गांव में दिया था भोज

Fri, 16 Jun 2023 12:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Jun 2023 12:40 PM IST
सार

दौसा में फूड पॉइजनिंग से 300 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। सरकारी जॉब लगने पर एक युवक के परिवार ने धार्मिक कार्यक्रम के तहत सवामणी की थी, जिसमें लड्डू, पूरी, सब्जी, दाल के बडे खाने के बाद अचानक 300 लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Rajasthan More than 300 people fall ill due to food poisoning in Dausa
300 से अधिक लोग बीमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीमण प्रसादी खाते एक के बाद एक लोगों की तबीयत खराब होते ही आयोजन स्थल पर हड़कंप मच गया। इन सभी व्यक्तियों को एम्बुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों में लेकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। दौसा के मंडावर थाना क्षेत्र के पाखर चौड़ाकी गांव में गुरुवार रात करीब नौ बजे ये घटना हुई। जहां एक साथ 300 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। प्रसादी के बाद इन सभी में उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।

विज्ञापन


पाखर गांव निवासी महेंद्र बैरवा की पिछले दिनों दिल्ली में शिक्षक के पद पर सरकारी नौकरी लगी थी। उनकी ओर से गुरुवार को गांव में सवामणी का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां गांव के सभी लोगों को सामूहिक भोज के लिए आमंत्रित किया गया। लोगों ने सामूहिक भोज कार्यक्रम में पहुंचकर लड्डू-पूरी और दाल के बने (बड़े) पकौड़े खाए। इसके कुछ ही देर में यहां आए लोगों में उल्टी दस्त और पेट दर्द शुरू हो गया।
विज्ञापन




अस्पताल में कम पड़ गए बेड...
एक के बाद एक फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए 300 से ज्यादा लोगों को महुवा और मंडावर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ती देख बाकी लोगों को महुवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक साथ बड़ी तादात में मरीजों के अस्पताल में पहुंचने से खलबली मच गई। बीमारों की संख्या ज्यादा होने से अस्पताल में बेड कम पड़ गए, लोगों का जमीन पर लिटाकर इलाज करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात CMHO पहुंचे महुवा अस्पताल...
फूड पॉइजनिंग की सूचना पर दौसा से सीएमएचओ डॉ. सुभाष बिलोनिया भी देर रात महुवा अस्पताल पहुंचे, जहां बीमार लोगों का अपनी देखरेख में इलाज करवाया गया। साथ ही मौके पर भी मेडिकल विभाग की टीम ने पहुंचकर बीमार लोगों का इलाज शुरू किया। दूसरी ओर बीमार लोगों की तबीयत में सुधार के बाद मेडिकल टीम ने फूड सैम्पल लेकर जांच के लिए भिजवाए हैं। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि लड्डू, पूरी, सब्जी या दाल के बड़े में से किस चीज के खाने से इतनी बड़ी तादात में लोगों की तबीयत बिगड़ी।


पुलिस-प्रशासन और विधायक, जनप्रतिनिधि भी पहुंचे...
मामले की गंभीरता को देखते हुए महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, तहसीलदार हरकेश मीणा, डिप्टी एसपी बृजेश कुमार, थाना इंचार्ज जितेंद्र सिंह सोलंकी, मंडावर थाना इंचार्ज सचिन शर्मा, पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा ने भी महुवा और मंडावर अस्पताल पहुंचकर मरीजों की कुशलक्षेम जानी। फिलहाल, बीमार लोगों की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed