{"_id":"6134eb231e1cb328b7081ccc","slug":"rajasthan-minor-girl-alleges-rape-by-father-her-brother-kills-self-after-audio-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जालौर में पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पता चला तो भाई ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: जालौर में पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पता चला तो भाई ने कर ली आत्महत्या
Sun, 05 Sep 2021 09:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:39 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि ऑडियो की जांच करने के लिए लड़की के घर पहुंचे, तो पता चला कि लड़की के भाई ने आत्महत्या कर ली है। इसलिए हम लड़की के बयान नहीं ले सके। बयान के आधार पर ही पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जालौर में सनसनीखेज ऑडियो सामने आया है। मामला सांचौर इलाके का है। ऑडियो में 14 साल की बच्ची ने कथित तौर पर अपने पिता की काली करतूत के बारे में अपनी बुआ को बता रही है। उसने बताया कि किसी काम के बहाने उसका पिता उसे गाड़ी में कहीं लेकर जाता है और उसके साथ दुष्कर्म करता है। ऑडियो के सामने आने पर आहत बच्ची के भाई ने शनिवार को नहर में कूदकर सुसाइड कर ली। लड़की का पिता फरार है। शनिवार को 32 मिनट का ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची का बयान दर्ज किया जा रहा है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कथित ऑडियो क्लिप में लड़की अपनी बुआ से कहती है कि एक बार उसके पिता उसे मोबाइल फोन खरीदने के बहाने अपनी कार में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। बातचीत से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कथित घटना कब हुई। वह यह भी कहती हुई सुनाई दे रही है कि उसकी मां ने उस दिन उसके पिता से अपने भाई को साथ ले जाने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया।
लड़की को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि पिता सोते समय भी बेटी के पलंग के आसपास आकर उसके साथ अश्लील हरकतें तक करता है। बच्ची का दावा है कि उनके पिता ने न तो उसे अकेले घर से बाहर जाने दिया और न ही परिवार में किसी से बात करने दिया। कथित क्लिप में वह बुआ को यह भी बताती है कि उसकी मां ने उसे डांटा था, जब उसने अपने पिता के व्यवहार का विरोध किया था।
विज्ञापन
सांचौर के थानाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि ऑडियो की जांच करने के लिए लड़की के घर पहुंचे, तो पता चला कि लड़की के भाई ने आत्महत्या कर ली है। इसलिए हम लड़की के बयान नहीं ले सके, लेकिन एक-दो दिन के बाद लड़की के बयान लिए जाएंगे। लड़की के बयान के आधार पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।