फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa Crime News: Police Sub-Inspector Arrested in Minor Girl Rape Case, Public Outrage and Protests

Rajasthan: एसआई पर चार साल की मासूम से दुष्कर्म करने का आरोप, भाजपा ने गहलोत सरकार पर बोला हमला

Sat, 11 Nov 2023 09:15 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 11 Nov 2023 09:15 AM IST
सार

Dausa Minor Rape Case: दौसा जिले के लालसोट में एक सब इंस्पेक्टर पर चार की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। मासूम बच्ची के साथ हुए घटना को लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार पर हमला बोला है। 

विज्ञापन
Dausa Crime News: Police Sub-Inspector Arrested in Minor Girl Rape Case, Public Outrage and Protests
लोगों ने किया था थाने का घेराव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में एक चार की मासूम के साथ सब इंस्पेक्टर (SI) ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी मां को दी तो बच्ची का पिता केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा। यहां पुलिसकर्मियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की जिससे उसका हाथ टूट गया। मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा गहलोत सरकार पर हमलावर हो गई है। 

विज्ञापन


जानिए क्या है मामला?
घटना लालसोट के राहुवास थाना इलाके की हैं। यहां रहने वाले एक पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह वह नाइट ड्यूटी कर गांव वापस आया था। दोपहर में वह सो रहा था। उसकी चार साल की बेटी और पत्नी घर में थी। इस दौरान घर के बाहर खेल रही बच्ची को  सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह (54) बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची मां के पास पहुंची और रोते हुए घटना की जानकारी दी। आरोपी एसआई ने मासूम को 50 रुपये भी दिए थे। बेटी के कहने पर मां ने कपड़े देखे तो उसे दुष्कर्म का पता चला। उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पीड़िता का पिता शिकायत करने के लिए थाने पहुंचा तो एएसआई छोटेलाल और कांस्टेबल टीकाराम ने उसके साथ मारपीट कर दी। डंडा लगने से पीड़िता के पिता का हाथ भी टूट गया। 
विज्ञापन

   
पीड़ित से मारपीट के बाद बढ़ा हंगामा
पीड़िता के पिता के साथ हुई मारपीट के बाद हंगामा बढ़ गया। लोगों की भीड़ थाने पहुंची और सब इंस्पेक्टर को पकड़कल पिटाई कर दी। पुलिस ने लोगों की भीड़ जैसे-तैसे एसआई को छुड़ाया। घायल हालत में आरोपी एसआई को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही दुष्कर्म के मामले में उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। लोगों ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा और आरोपी एसआई के फांसी की सजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के सांसद और विधायक प्रत्याशी मीणा ने गहलोत सरकार को घेरा 
घटना की सूचना पर भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा और अन्य नेताओं ने राहुवास पहुंचकर प्रशासन से घटना को लेकर बात की। मीणा ने कहा कि पुलिसकर्मी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची की जांच के लिए दौसा जिला हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। हमारी मांग पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि थाने के सभी कर्मचारियों को निलंबित किया जाए। पीड़ित बच्ची के पिता के साथ भी मारपीट की गई है। इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी के साथ सुरक्षा भी दी जाए। मांगें नहीं मानी गईं तो धरना दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed