{"_id":"7570e40194a3f8d32e83c190417cbe90","slug":"rajasthan-minister-of-dducation-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में शिक्षा मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में शिक्षा मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने पीटा
समीर शर्मा/जयपुर
Updated Thu, 03 Oct 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के एक स्कूल में कमरों का लोकार्पण करने गए राजस्थान के शिक्षा मंत्री बृजकिशोर शर्मा के साथ बृहस्पतिवार को मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विकास कार्य नहीं करवाने के आरोप में विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए, लेकिन बात बिगड़ गई और मंत्री व प्रदर्शनकारियों के बीच लात-घूंसे तक चलने लगे।
प्रदर्शनकारियों ने 66 साल के शिक्षा मंत्री की उम्र का भी लिहाज नहीं किया और चेहरे पर मुक्के जड़ दिए। हालांकि बाद में स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने मंत्री को तुरत-फुरत में वहां से निकाल लिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि शिक्षा मंत्री ने उनके काम नहीं कराए।