फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Minister Mamta Bhupesh worried about pass-fail in Satai assembly elections

Rajasthan: मंत्री ममता भूपेश को सताई विधानसभा चुनाव में पास-फेल होने की चिंता, महिलाओं से कीं ये अपील

Thu, 24 Aug 2023 09:46 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Aug 2023 09:46 AM IST
सार

दौसा जिले के सिकराय में मंत्री ममता भूपेश चुनावी परीक्षा में पास या फेल को लेकर चिंतित दिखाई पड़ीं। उन्होंने महिलाओं के सावन उत्सव कार्यक्रम के संबोधन में कहा,  सरकारी कर्मचारियों की एक बार नौकरी लगने के बाद 60 साल तक पास फेल होने की फिक्र नहीं रहती है। जबकि मेरी परीक्षा तो हर पांच साल में होती है। पता नहीं पास होऊंगी या फेल। इस बात का पता तो चुनाव के बाद ही हो पाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan Minister Mamta Bhupesh worried about pass-fail in Satai assembly elections
मंत्री ममता भूपेश के साथ अन्य महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के सिकराय में महिलाओं के सावन उत्सव कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, रस्सा कस्सी सहित एक दर्जन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ममता भूपेश ने प्रतियोगिताओं से महिलाओं में आत्मविश्वास के समावेश के साथ, समन्वयता सौहार्द में बढ़ोतरी होने की बात कही।

विज्ञापन


महिला और बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कार्यक्रम में महिलाओं से चुनाव में खुदको पास कराने की अपील की। साथ ही कहा, पहले की तरह आशीर्वाद बनाए रखना। कार्यक्रम में प्रतियोगिता में विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण किए गए। विभिन्न कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, पूर्व प्रधान बादाम देवी, चंचल कसाना सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंत्री ममता भूपेश ने कहा, सरकारी कर्मचारियों की एक बार नौकरी लगने के बाद 60 साल तक पास फेल होने की फिक्र नहीं रहती है। जबकि मेरी परीक्षा तो हर पांच साल में होती है। पता नहीं पास होऊंगी या फेल। इस बात का पता तो चुनाव के बाद ही हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed