फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan minister Avinash Gehlot statement on Surya Namaskar controversy

Rajasthan: सूर्य नमस्कार पर गहलोत बोले- हमारी सरकार राष्ट्रवाद के विचारों पर चलने वाली, कानून सबके लिए समान

Wed, 14 Feb 2024 01:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 14 Feb 2024 01:48 PM IST
सार

समुदाय विशेष के बच्चों को सूर्य नमस्कार नहीं करने का फतवा जारी करने पर मंत्री गहलोत ने कहा कि  सूर्य नमस्कार किसी पार्टी, दल या सरकार का नहीं है। यह सेहत के लिए फायदेमंद है। जिस सूर्य भगवान की रोशनी में हम अपनी दैनिक दिनचर्या की पालना करते है, उससे क्या तकलीफ है। 

विज्ञापन
Rajasthan minister Avinash Gehlot statement on Surya Namaskar controversy
मंत्री अविनाश गहलोत ने बालाजी महाराज के किए दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समुदाय विशेष के बच्चों को सूर्य नमस्कार नहीं करने का फतवा जारी के मामले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार राष्ट्रवाद के विचारों पर चलने वाली है। देश एक विधान के कानून पर चलता है जो सब के लिए समान है।

विज्ञापन


राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत दौसा के मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी महाराज के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- बालाजी महाराज की मेरे उपर विशेष कृपा है। आज मंदिर ट्रस्ट के महंत नरेशपुरी महाराज से पहली बार मिलना हुआ, उनसे मिलकर अच्छा लगा। गहलोत ने कहा- हमारा देश ऋषि मुनियों का देश है। संतों के आशीर्वाद से ही यहां सब कुछ होता है। सनातनी लोगों का 500 वर्षों का इंतजार अब खत्म हुआ है। जो संत महात्मा है, वो हजारों वर्षों से भगवान राम की सेवा करने में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन


राजस्थान में राष्ट्रवादी सरकार 
समुदाय विशेष के बच्चों को सूर्य नमस्कार नहीं करने का फतवा जारी करने पर मंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार राष्ट्रवाद के विचारों पर चलती है। देश एक विधान के कानून पर चलता है जो सब के लिए समान है। सूर्य नमस्कार किसी पार्टी, दल या सरकार का नहीं है। यह सेहत के लिए फायदेमंद है। जिस सूर्य भगवान की रोशनी में हम अपनी दैनिक दिनचर्या की पालना करते है। उससे क्या तकलीफ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed