फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Madan Dilawar made controversial statement regarding former medical minister Duru Mian

राजस्थान: मदन दिलावर ने पूर्व चिकित्सा मंत्री को लेकर दिया विवादित बयान, दुरू मियां को बताया जहरीला सांप

Thu, 09 Dec 2021 11:23 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: Amit Mandal Updated Thu, 09 Dec 2021 11:23 PM IST
सार

मदन दिलावर ने दुरू मियां के एक कथित ऑडियो को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है साथ ही सीएम गहलोत से सवाल पूछा है। 

विज्ञापन
Rajasthan: Madan Dilawar made controversial statement regarding former medical minister Duru Mian
भाजपा विधायक मदन दिलावर - फोटो : Facebook

विस्तार

राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दिलावर ने पूर्व चिकित्सा मंत्री एमामुद्दीन अहमद उर्फ दुरू मियां को लेकर विवादित बयान दिया है। दिलावर ने दुरू मियां को जहरीला सांप कहा। बोले जहरीले सांपों का फन पकड़कर उन्हें मसल देना चाहिए।

विज्ञापन


दिलावर ने कहा- दुरू मियां का एक ऑडियो सामने आया। ऑडियो से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया है। दुरू मियां के पास उनके समाज का एक व्यक्ति अपनी परेशानी लेकर गया। उससे वह कहते हैं, दूसरे समुदाय के विधायक को जीताओगे तो तुम्हारे साथ ऐसा ही होगा। पीटे जाओगे, मारे जाओगे। जब मैं मंत्री था, तब तुम पुलिस को पीटते थे लेकिन तुम्हारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाता था। तुमने दूसरे समुदाय के विधायक को जिताया है, तो तुम्हारे साथ ऐसा ही होगा। इससे साफ हैं, यह जहरीला सांप है। ऐसे सांपों की थोथरी पकड़कर ठीक कर देना चाहिए। 
विज्ञापन


दिलावर ने कहा, गहलोत साहब आंख-कान खोलो। आपकी पार्टी हिंदुओं के खिलाफ है। आपकी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री दुरु मियां बोल रहे हैं कि हिंदुओं को राजस्थान में नहीं चुना जाना चाहिए। दुरू मियां आपकी पार्टी के विधायक व मंत्री को गालियां दे रहे हैं। कानून का डर है और कानून मानने वाले हो तो दुरू मियां और ऐसे बोलने वालों को जेल में क्यों नहीं डालते हो। मदन दिलावर ने कहा कांग्रेस कि हिंदुओं व अनुसूचित जाति व जनजाति के खिलाफ है और हिंदुओं के अपमानित करने का षडयंत्र किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed