फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan love affair The girl who ran away from Dholpur found in Jhansi

Rajasthan: घर से भागी युवती को झांसी में मिली, बोली- प्रेमी के साथ ही रहूंगी... पुलिस उसी के साथ भेजा वापस

Sun, 20 Aug 2023 07:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 20 Aug 2023 07:56 PM IST
सार

कोतवाली थाना एसएचओ रामकिशन यादव ने बताया कि एक अगस्त 2023 को पिता ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की टीम ने उसे झांसी से बरामद किया, लेकिन उसने अपने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही, जिसके बाद उसे जाने दिया गया।

विज्ञापन
Rajasthan love affair The girl who ran away from Dholpur found in Jhansi
पुलिस ने युवती को प्रेमी के साथ भेजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने घर से प्रेमी के साथ भागी युवती को रविवार को झांसी से दस्तयाब कर लिया। युवती के परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए जिसमें उसने प्रेमी के साथ रहने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने युवती को परिजनों के सामने उसके प्रेमी को सौंप दिया।  

विज्ञापन


कोतवाली थाना एसएचओ रामकिशन यादव ने बताया कि एक अगस्त 2023 को एक पिता ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान युवती के झांसी के सेमरी गांव में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस टीम को सेमरी गांव भेजा गया। रविवार को पुलिस टीम ने उसे दस्तयाब कर लिया और फिर धौलपुर लेकर आई। 
विज्ञापन


थाने में पुलिस ने युवती से उसके परिजनों के सामने पूछताछ की। इस दौरान युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से झांसी के रहने वाले प्रेमी अर्जुन के साथ गई थी। उसी के साथ वह घर में रह रही थी। युवती ने पुलिस से कहा कि वह प्रेमी अर्जुन के साथ ही रहना चाहती है। जिसके बाद पुलिस ने परिवार के सामने युवती को अर्जुन के साथ जाने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed