फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Lok Sabha Chunav Surprising statements of BJP and Congress leaders in election meetings

LS Chunav: कोई चांद तक सोने की सीढ़ी बनवाएगा, कोई मोदी को बता रहा भगवान का स्वरूप, नेताओं के हैरतअंगेज बयान

Sat, 13 Apr 2024 03:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 13 Apr 2024 03:34 PM IST
सार

Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव का लेकर हो रहीं सभाओं में भाजपा और कांग्रेस नेताओं द्वारा हैरतअंगेज ही हीं विवादित बयान भी दिए जा रहे हैं। कोई चांद तक सोने की सीढ़ी बनवा रहा है तो कोई पीएम मोदी को भगवान का स्वरूप बता रहा है। पढ़िए, नेताओं के यह बयान...।

विज्ञापन
Rajasthan Lok Sabha Chunav Surprising statements of BJP and Congress leaders in election meetings
सभा में हैरतअंगेज बयान दे रहे नेता। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Lok Sabha Chunav: राजस्थान में लोकसभा चुनाव में का रण जारी है। कांग्रेस भाजपा समेत अन्य पार्टियों के नेता प्रदेश की 25 सीटें पर जीत पक्की करने के लिए लगातार सभाएं और रोड शो कर रहे हैं। बीते दो दिन में पीएम नरेंद्र मोदी भी राजस्थान में दो बार आ चुके हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हाल ही में प्रदेश में चुनावी सभा कर भाजपा पर जमकर हमला बोला था। इन चुनावी सभाओं में भाजपा और कांग्रेस नेताओं द्वारा हैरतअंगेज बयान भी दिया जा रहे हैं। कोई चांद तक सोने की सीढ़ी बनवा रहा है तो कोई पीएम मोदी को भगवान का स्वरूप बता रहा है। पढ़िए, नेताओं के यह बयान...। 

विज्ञापन


देशद्रोही और देश का गुनहगार है
झुंझुनू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने बीते दिनों एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था जो हिंदू है और धार्मिक है फिर भी पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव में वोट डालता है। कमल के फूल के अलावा किसी और का बटन दबाता है तो वह देशद्रोही है, देश का गुनहगार है। 
विज्ञापन


कांग्रेस को वोट देने वाला बुद्धिहीन
टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने ऐसा कुछ कहा कि वह चर्चा का विषय बन गया। टोंक के आवां कस्बे में लोहारियों का चौक में सभा को संबोधित कर रहे जौनपुरिया ने कहा- जो आज भी कांग्रेस को वोट देता है, मेरी समझ में उससे बुद्धिहीन और बेचारा कोई और नहीं हो सकता। जौनपुरिया यहां ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आम आदमी नहीं हैं। वे कहीं न कहीं भगवान का स्वरूप हैं। जिस तरह से वे काम काम कर रहे हैं उससे देश का विकास हो रहा है, महिलाएं और किसान सबका विकास हो रहा है। देश को मोदी ही चला सकते हैं, राहुल गांधी नहीं चला सकते। इसलिए, भाजपा को ही वोट दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू को श्रीराम और मुस्लिम को अल्लाह मिल जाएंगे
जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा ने भाजपा के 2047 तक विकसित भारत बनाने के नारे पर तंज कसा। उन्होंने कहा- भाजपा ने 10 साल में अपने वादे पूरे नहीं किए। अब 2047 तक विकसित देश बनाने की बात कह रहे हैं, तक तक मोदीजी 100 साल के हो जाएंगे, फिर कौन पूछेगा। उन्होंने कहा कि अगर वोट इसी आधार पर देना है तो मेरे पास हिंदू और मुस्लिम दोनों के लिए एक बहुत अच्छी स्कीम है। मैं चांद तक सोने की सीढ़ी बनवाऊंगा। चांद पर जाकर ऐसा काम करूंगा कि वहां हिंदू को भगवान श्रीराम और मुस्लिम को अल्लाह मिल जाएंगे। सबको अपने-अपने भगवान मिल जाएंगे। लेकिन, इसके लिए 30 साल लेगेंगे, तब तक मुझे वोट देना होगा। उचियारड़ा ने आगे कहा कि 30 साल बाद मैं 80 साल का हो जाउंगा और फिर मैं वोट लेने नहीं आऊंगा। अब या तो मेरी विकास वाली योजना पर भरोसा कर लो या सोने की सीढ़ी वाली स्कीम की पर। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले झूठ बोलकर और आपको मूर्ख बनाकर वोट ले रहे हैं। इसलिए, कांग्रेस को चुनें।

रामभक्तों के हत्यारे को वोट दिया 
राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा-बूंदी लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला की चुनावी सभा में कांग्रेस को लेकर तीखी बात कही थी। इसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत भी है। कथित तौर पर उन्होंने कहा था- 'कांग्रेस के राज में राम भक्तों और संतों को गोलियों से भूना गया। पीएम मोदी ने श्री राम मंदिर का सपना पूरा किया है। अगर, फिर भी कांग्रेस को एक भी वोट गया तो, समझ लेना कि हमने रामभक्तों के हत्यारे को वोट दिया है'। 


भारत-पाकिस्तान का लोकतंत्र एक जैसा  
कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने भी बीते दिनों विवादित बयान दिया था। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टोंक में उन्होंने भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र को एक जैसा बता दिया। बैरवा ने कहा- आज के समय में दोनों देशों के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं रह गया है। पाकिस्तान में मिलिट्री राज चला रही है औ यहां नेता मिलिट्री राज चला रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed