{"_id":"5dd023198ebc3e549c336d20","slug":"rajasthan-local-body-election-voting-congress-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : निकाय चुनाव के लिए 71.53 फीसदी मतदाताओं ने की वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : निकाय चुनाव के लिए 71.53 फीसदी मतदाताओं ने की वोटिंग
Sat, 16 Nov 2019 10:32 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 16 Nov 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम
- फोटो : PTI
राजस्थान के 49 नगर निकायों में शनिवार को हुए चुनाव में 71.53 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि सभी निकायों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। सबसे ज्यादा मतदान अजमेर जिले की नसीराबाद नगरपालिका में 91.57 प्रतिशत दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम उदयपुर नगर निगम में 57.84 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निकायों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की खासी भीड़ रही। श्रीगंगानगर में बारिश के बावजूद मतदाताओं की लंबी लाइनें देखी गईं।
विज्ञापन
2014 में हुए 46 नगर निकायों में से जयपुर, जोधपुर और कोटा में चुनाव स्थगित किए जाने के कारण 43 नगर निकाय और छह नवगठित नगर पालिकाओं सहित 49 निकायों में आम चुनाव करवाए गए हैं।
विज्ञापन