फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: liquor businessman killed in firing in sanchore, death by head shot

Rajasthan: सांचौर में स्कॉर्पियो सवार शराब कारोबारी की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या: सिर में गोलियां मारते CCTV

Mon, 07 Aug 2023 11:18 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Mon, 07 Aug 2023 11:18 PM IST
सार

सांचौर में शराब कारोबारी की सोमवार शाम गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने शराब कारोबारी की कार का रास्ता रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की। उसके भानजे में रिवर्स में गाड़ी दौड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Rajasthan: liquor businessman killed in firing in sanchore, death by head shot
सांचौर में शराब कारोबारी की स्कॉर्पियो का रास्ता रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जालोर में कानून व्यवस्था को धता बताते हुए नए जिले सांचौर शहर में हाईवे पर लग्जरी कार में सवार होकर आए बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शराब ठेकेदार की काली स्कॉर्पियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर शराब ठेकेदार की दिनदहाड़े हत्या कर दी। सांचौर थाना इंचार्ज निरंजन प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि नागोलडी के रहने वाले 45 साल के शराब कारोबारी लक्ष्मण देवासी सोमवार शाम को अपने भानजे रमेश के साथ काली स्कॉर्पियो में चार रास्ता से माखुपुरा की तरफ जा रहे थे। नेशनल हाईवे 68 पर कार भानजा रमेश चला रहा था। जबकि लक्ष्मण बगल की सीट पर बैठे थे। शाम करीब 5:30 बजे पीछे से आई सफेद फॉर्च्यूनर कार ने बड़सम चौराहे से पहले ओवरटेक करके उनकी स्कॉर्पियो का रास्ता रोक लिया। आगे की तरफ बैठे हमलावरों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इतने में फॉर्च्यूनर कार के पीछे की तरफ बैठा एक युवक भी नीचे उतरा और उसने भी दनादन गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जिससे गोलियां शराब कारोबारी लक्ष्मण देवासी को लगी।
विज्ञापन

 
 सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

इस पूरी वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें सफेद फॉर्च्यूनर से तीन बदमाश उतरकर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं ।बदमाशों ने पहले अपनी कार को स्कॉर्पियो के आगे लगाकर उसको रुकवाया ।इसके बाद पहले 2 बदमाशों ने गोली चलाई, फिर तीसरा बदमाश भी नीचे उतरा और उसने लक्ष्मण देवासी पर दनादन फायरिंग शुरू कर दी । इस घटना में स्कॉर्पियो का साइड ग्लास भी टूट कर नीचे बिखर गया। फायरिंग में गोलियां स्कॉर्पियो कार के आगे का शीशा तोड़कर लक्ष्मण देवासी के सिर में जा धंसी। भानजा रमेश गाड़ी को कुछ मीटर तक रिवर्स गियर में लेकर गया और लहूलुहान लक्ष्मण को प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो गाड़ी पर 6 राउंड फायर के निशान मौजूद हैं। मृतक लक्ष्मण देवासी के सिर में 2 गोली लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सभी बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने कराई नाकेबंदी

हत्या की  घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी सूचना पर मौके पर पहुंचे। शहर भर में नाकाबंदी करवाई गई है। पुलिस सरगर्मी से बदमाशों की तलाश में जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चला रही है ।  घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।  सांचौर डीएसपी मांगीलाल राठौड़ ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो गाड़ी को थाने में रखवा दिया गया है। मृतक के शव को राजकीय अस्पताल में रखवाया है। वारदात के बाद बदमाश बड़सम बाईपास होते हुए भारतमाला एक्सप्रेस वे की तरफ भाग गए हैं । यह सड़क आगे बाड़मेर के बालोतरा की तरफ जाकर मिलती है। सांचौर और पड़ोसी जिलों में भी नाकाबंदी करवाई गई है। हाईवे पर ढाबों, होटलों और खेतों, गांव-ढाणियों में सर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed