{"_id":"5de48e4e8ebc3e550115f381","slug":"rajasthan-jhunjhunu-a-day-before-the-wedding-attempt-to-kidnap-the-bride-the-villagers-nabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के एक दिन पहले तलवार लहरा दुल्हन के अपहरण का किया प्रयास, ग्रामीणों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के एक दिन पहले तलवार लहरा दुल्हन के अपहरण का किया प्रयास, ग्रामीणों ने दबोचा
Mon, 02 Dec 2019 09:49 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 02 Dec 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में युवती की शादी दूसरी जगह तय करने से नाराज पूर्व मंगेतर ने शादी के एक दिन पहले दुल्हन का अपहरण का प्रयास किया। आरोपी दुल्हन के अपहरण के लिए तलवार व पिस्टल लेकर आया था, जिसे देखकर एक बार तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
आरोपी हरियाणा नंबरों की गाड़ी में आया और दुल्हन के घर में घुस गया। वह दुल्हन के कमरे में गया और उसको उठाने की कोशिश करने लगा। ग्रामीणों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने युवक को दबोच लिया। पुलिस में दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार युवक के साथ उसके चार-पांच साथी भी थे, जो ग्रामीणों को आता देख मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार भाटीवाड़ गांव की एक युवती की रविवार को शादी होने वाली थी। शनिवार की रात महिला के घर में संगीत कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कार में सवार होकर आरोपी दुल्हन के घर पहुंचा। आरोपी ने घर में घुसकर लोगों को तलवार दिखाना शुरू किया और दुल्हन का अपहरण का प्रयास किया।
विज्ञापन
महिलाएं यह सब देखकर घबरा गई और शोर मचाने लगी। जिसके बाद आरोपी वहां से भागने लगा। शादी में शामिल होने आए ग्रामीणों ने इसके बाद आरोपी का पीछा किया। भागते समय नाली में टायर धंसने से गाड़ी फंस गई। युवक इसे छोड़ पैदल भागने लगे। इस बीच ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।