{"_id":"64c616341d575f3ce9079b8e","slug":"rajasthan-jeep-and-pickup-collide-in-bhilwara-two-killed-and-four-injured-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भीलवाड़ा में जीप और पिकअप की आमने-सामने से टक्कर, दो की मौके पर मौत, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भीलवाड़ा में जीप और पिकअप की आमने-सामने से टक्कर, दो की मौके पर मौत, चार गंभीर
Sun, 30 Jul 2023 01:20 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:20 PM IST
सार
भीलवाड़ा में पिकअप और जीप की आमने-सामने से टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं। घायलों का जिला असपताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद गाड़ियों में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीलवाड़ा के करेड़ा क्षेत्र के बेमाली चौराहे के पास शनिवार देर रात हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में चार लोग घायल हो गए। आमने-सामने से हुई पिकअप और जीप की भिड़ंत में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे में घायल हुए चार लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। भीलवाड़ा के जिला अस्पताल उनका इलाज चल रहा है। वहीं, दोनों मृतकों के शवों को करेड़ा राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया दिया है। पुलिस ने हादसे में घायल और मारे गए लोगों के परिजनों को सचूना दे दी है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हादसे में आमदला निवासी नोरत गुर्जर (32) और छोटू रावना राजपूत (40) की मौत हुई है। वहीं, आमदला निवासी मूल चंद गुर्जर (45), देवी लाल गुर्जर (35), शिव सिंह (36), शंकर लाल (45) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को करेड़ा चिकित्सालय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन