फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan jalore teachers Nagin dance in training camp, video viral suspended

राजस्थान: प्रशिक्षण शिविर में शिक्षक करने लगे 'नागिन डांस', वीडियो वायरल होने पर निलंबित

Thu, 28 Nov 2019 01:46 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 28 Nov 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan jalore teachers Nagin dance in training camp, video viral suspended
'नागिन डांस' करते शिक्षक और शिक्षिका - फोटो : social media

राजस्थान के जालोर जिले में शिक्षक और शिक्षिका का ठुमका लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिले के सायला उपखंड क्षेत्र में शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा था। प्रशिक्षण शिविर में शिक्षक और शिक्षिका दोनों हिंदी गानों पर नाचते नजर आए। इतना ही नहीं इसी दौरान दोनों 'नागिन डांस' करने लगे। वहीं, साथ खड़े दूसरे शिक्षक इसे देखकर ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


हालांकि यह घटना 10 दिनों पहले की है, लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद बुधवार को शिक्षा विभाग ने इनके खिलाफ कार्रवाई की। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी व बिशनगढ़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं, इस घटना की जांच की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा को सौंपी है। अब जांच के आदेश मिलने के बाद डीईओ शर्मा ने इस मामले को लेकर नीचे के अधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed