फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan hikes excise duty on liquor by 10 percentage points

राजस्थान सरकार ने आबकारी शुल्क 10 फीसदी बढ़ाया, महंगी हुई शराब

Thu, 30 Apr 2020 01:52 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 30 Apr 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan hikes excise duty on liquor by 10 percentage points
शराब

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन से भारी राजस्व की हानि झेल रही राजस्थान सरकार ने शराब पर आबकारी शुल्क में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। राज्य के वित्त विभाग ने बुधवार को शुल्क बढ़ाने के लिए एक अधिसूचना में संशोधन करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस संबंध में आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 900 रुपये से नीचे की भारत में बनने वाली विदेशी शराब पर 25 प्रतिशत की जगह अब 35 प्रतिशत आबकारी शुल्क और ड्यूटी अब 35 प्रतिशत की जगह 45 प्रतिशत कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी तरह से बीयर पर आबकारी शुल्क में भी 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। राज्य में बीयर पर अब 35 प्रतिशत की जगह 45 प्रतिशत आबकारी शुल्क लिया जााएगा।


देशी शराब और राजस्थान में बनने वाली शराब की बिक्री के लिए मूल लाइसेंस शुल्क भी बढ़ा दिया गया है। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते राज्य सरकार का राजस्व बुरी तरह प्रभावित हुआ है। संशोधित आबकारी शुल्क से अतिरिक्त राजस्व एकत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed