{"_id":"6095a75a8ebc3e7b511876fd","slug":"rajasthan-high-court-seeks-response-from-central-and-state-government-at-different-prices-of-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: राजस्थान हाईकोर्ट ने टीकों के अलग-अलग दाम पर केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: राजस्थान हाईकोर्ट ने टीकों के अलग-अलग दाम पर केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब
Sat, 08 May 2021 02:17 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जोधपुर
एजेंसी, जोधपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 08 May 2021 02:17 AM IST
सार
- पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड की कीमत केंद्र के लिए 150 रुपये, राज्यों के लिए 400 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये है
विज्ञापन
Rajasthan High Court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान हाईकोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकार से कोरोना के टीकों की अलग-अलग कीमतों को चुनौती देने वाली याचिका पर 24 मई तक जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया कि केंद्र सरकार राज्यों और निजी अस्पतालों के लिए टीकों की खरीद के लिए घोषित अलग-अलग कीमतों ने नागरिकों के मौलिक और सांविधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड की कीमत केंद्र के लिए 150 रुपये, राज्यों के लिए 400 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये है। वहीं, हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक के कोवाक्सिन की कीमत केंद्र के लिए 150 रुपये, राज्य सरकारों के लिए 600 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये है। दोनों टीकों को दो खुराक में दिया जाता है।
विज्ञापन