फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan High Court defers hearing to 24 October in Bikaner land deal case against Robert Vadra

बीकानेर जमीन सौदा: रॉबर्ट वाड्रा की याचिका पर फिर टली सुनवाई, अब 24 अक्टूबर की तारीख मुकर्रर

Thu, 26 Sep 2019 03:44 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 26 Sep 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan High Court defers hearing to 24 October in Bikaner land deal case against Robert Vadra
रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बीकानेर जमीन सौदा मामले में राजस्थान हाई कोर्ट ने गुरुवार को रॉबर्ट वाड्रा की याचिका पर सुनवाई टाल दी है। अब अगली सुनवाई 24 अक्टूबर को होगी। बीकानेर में 275 बीघा जमीन खरीद के मामले में स्काईलाइट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को रोकने के लिए याचिका दायर की गई थी। जिस पर राजस्थान हाईकोर्ट ने स्काईलाइट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन वाड्रा की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा रखी है। 

विज्ञापन

पिछली कई सुनवाई से मामला टलता जा रहा है। जिसको लेकर ईडी के वकील ने पिछली सुनवाई पर ऐतराज भी जताया था। राजस्थान हाईकोर्ट ने दिसंबर 2018 में रॉबर्ट वाड्रा की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाई थी। गिरफ्तारी पर लगी रोक के खिलाफ (ईडी) ने भी राजस्थान हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि, इससे पहले 12 सितंबर को इस मामले पर सुनवाई होनी थी, लेकिन तब वाड्रा की याचिका पर अंतिम बहस नहीं हो पाई थी। इसे लेकर ईडी के वकील एएसजी राज दीपक रस्तोगी ने विरोध जताया था और मामले की अंतिम बहस शुरू करने के लिए कई बार कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed