{"_id":"66c48f49e4eecbcd6204b766","slug":"rajasthan-heroin-worth-rs-15-crore-seized-from-indo-pak-border-police-and-bsf-took-joint-action-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भारत-पाक बॉर्डर से 15 करोड़ की हेरोइन जब्त, पुलिस और बीएसएफ ने की संयुक्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भारत-पाक बॉर्डर से 15 करोड़ की हेरोइन जब्त, पुलिस और बीएसएफ ने की संयुक्त कार्रवाई
Tue, 20 Aug 2024 06:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 20 Aug 2024 06:12 PM IST
सार
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर एक बार फिर भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
हेरोइन जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाक सीमा के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास गांव 44 पीएस में अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई है। यह हेरोइन पाक तस्करों द्वारा ड्रोन से गिराए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
अनूपगढ़ एसपी रमेश मौर्य के अनुसार, कोठी थाना क्षेत्र के गांव 44 पीएस आसपास की रोही में अवैध मादक पदार्थ तीन किलो हीरोइन बरामद की गई है। मुखबिर से मिली जानकारी की सूचना पर पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर नाकाबंदी शुरू की और सीमा क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर समेजा कोठी पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया और अनुसंधान विजयनगर पुलिस थाना अधिकारी गोविंदराम विश्नोई को जांच सौंप दी।
विज्ञापन
बता दें कि जिस खेत में मादक पदार्थ बरामद हुआ, वह बलवंत सिंह का बताया जा रहा है। एसपी मौर्य के मुताबिक, समझा कोठी थाना पुलिस की अवैध नशे के विरुद्ध यह 19वीं कार्रवाई है। इससे पहले भी पाक तस्कर ड्रोन के माध्यम से भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बसे गांव में हीरोइन तस्करी के प्रयास करते आए हैं, जिसकी बीएसएफ और सीआईडी पुलिस को गोपनीय सूचनाएं मिलते ही असफल कर दिया जाता है। अब देखना यह होगा कि बरामद हुआ मादक पदार्थ की डिलीवरी लेने के लिए कौन आने वाला था। बहरहाल, पुलिस इस मामले की विस्तार से जांच में जुट गई है। कार्रवाई में समेजा कोठी पुलिस थाना अधिकारी विकास बिश्नोई, सिपाही कालूराम, वीरेंद्र कुमार, भीमसेन, सूरजभान और विकास कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन