{"_id":"5ef373c98d87f33c8b270695","slug":"rajasthan-health-minister-raghu-sharma-says-legal-action-should-be-taken-against-yoga-guru-baba-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री का फूटा गुस्सा, बोले- रामदेव की कोराना की दवा बिकती नजर आई तो बाबा जेल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री का फूटा गुस्सा, बोले- रामदेव की कोराना की दवा बिकती नजर आई तो बाबा जेल में
Wed, 24 Jun 2020 09:10 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बुधवार को पंतजलि योग गुरु स्वामी रामदेव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान में कहीं बाबा रामदेव की कोरोना की दवा बिकती नजर आई तो उसी दिन बाबा रामदेव जेल में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है। इस वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचाया है। संकट की इस घड़ी में इस इस तरह के प्रयोग अपराध की श्रेणी में आते हैं। इन लोगों को अपराध के दायरे में शामिल करते हुए, इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
मंत्री शर्मा ने कहा, 'दुनियाभर में लोग इस महामारी से प्रभावित हैं। इलाज नहीं ढूंढ पा रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के पास भी वैक्सीन नहीं है। आईसीएमआर के पास कोई दवा नहीं है। ऐसे में बिना सरकार की परमिशन और बिना प्रोटोकॉल को फॉलो किए कोई भी क्लीनिकल ट्रायल करता है। फिर उस दवा को जारी कर रहे हो, ये अपराध है।
भारत सरकार को इन अपराधियों को इसकी सजा देनी चाहिए। मजाक बना दिया है। कल अगर कोई मर गया, कौन जिम्मेदार होगा। बता दें कि मंगलवार को कोरोना वायरस के इलाज के लिए दवा बना लेने का दावा का करते हुए बाबा रामदेव ने पतंजलि आयुर्वेद की आयुर्वेदिक दवा 'कोरोनिल' लॉन्च की थी।