फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan groom went by helicopter to pick up the bride in Suratgarh Sriganganagar

Rajasthan: दुल्हनिया लेने हेलीकॉप्टर से उड़ा दूल्हा, देखने वालों का लगा हुजूम, तैनात रही पुलिस और एंबुलेंस

Fri, 27 Jan 2023 07:31 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 27 Jan 2023 07:31 AM IST
सार

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ के अमरपुरा जाटान गांव में एक किसान नेता का बेटा अपनी शादी में दुल्हनिया को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुआ। इस नजारे को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा।

विज्ञापन
Rajasthan groom went by helicopter to pick up the bride in Suratgarh Sriganganagar
दुल्हे आदित्य घिंटाला और उसके परिवार के सदस्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में बीजेपी किसान नेता नरेंद्र घिंटाला के बेटे आदित्य घिंटाला की शादी थी। नरेंद्र घिटाला ने लाखों रुपये खर्च कर हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की थी। इसके लिए सूरतगढ़ के गांव अमरपुरा जाटान के साथ-साथ दुल्हनिया के गांव 7BKM (गुडली) में भी हेलीपैड समेत अन्य व्यवस्थाएं करनी पड़ी।

विज्ञापन


किसान नेता नरेंद्र घिंटाला ने बताया, उनके पुत्र आदित्य ने उनसे बारात में हेलीकॉप्टर की इच्छा जाहिर की, जिसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन समेत एविएशन डिपार्टमेंट से इसकी अनुमति ली। वहीं, 26 जनवरी होने के चलते उन्हें अनुमति मिलने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, मगर आखिर में वे इसमें सफल रहे और उनके बेटे का सपना भी साकार हुआ।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद रहे पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड...
बारात के लिए हेलीकॉप्टर की अनुमति मिलने के साथ ही प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक, उन्हें कई व्यवस्थाएं भी करनी पड़ी। इनमें गांव में एकांत स्थान पर हेलीपैड बनवाने समेत उसकी बैरिकेडिंग, मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस समेत पुलिस की भी तैनात करवानी पड़ी। जैसे ही ढोल नगाड़ों के साथ दूल्हा अपने घर से रवाना होकर हेलीपैड स्थल पर पहुंचा तो ग्रामीण भी यह नजारा अपनी आंखों से देखने और कैमरे में कैद करने के लिए मौके पर उमड़ पड़े, जिसके लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी और जैसे ही हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरा तो धूल का गुबार ऐसा छाया कि लोगों को दूर तक पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूल्हे और हेलीकॉप्टर के साथ फोटो खिंचवाने की लगी होड़...
हेलीकॉप्टर के इस नजारे को न केवल ग्रामीण अपने मोबाइल में कैद करना चाहते चाहते थे, बल्कि दूल्हे के परिवार जन, रिश्तेदार और मित्र भी फोटो खिंचवाने के लिए उत्सुक दिखे, जिसके चलते बारात भी निर्धारित समय से कुछ देर से शाम को रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed