{"_id":"63d3305c865f1c7a4a10e7f2","slug":"rajasthan-groom-went-by-helicopter-to-pick-up-the-bride-in-suratgarh-sriganganagar-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दुल्हनिया लेने हेलीकॉप्टर से उड़ा दूल्हा, देखने वालों का लगा हुजूम, तैनात रही पुलिस और एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दुल्हनिया लेने हेलीकॉप्टर से उड़ा दूल्हा, देखने वालों का लगा हुजूम, तैनात रही पुलिस और एंबुलेंस
Fri, 27 Jan 2023 07:31 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 27 Jan 2023 07:31 AM IST
सार
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ के अमरपुरा जाटान गांव में एक किसान नेता का बेटा अपनी शादी में दुल्हनिया को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुआ। इस नजारे को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
दुल्हे आदित्य घिंटाला और उसके परिवार के सदस्य
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में बीजेपी किसान नेता नरेंद्र घिंटाला के बेटे आदित्य घिंटाला की शादी थी। नरेंद्र घिटाला ने लाखों रुपये खर्च कर हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की थी। इसके लिए सूरतगढ़ के गांव अमरपुरा जाटान के साथ-साथ दुल्हनिया के गांव 7BKM (गुडली) में भी हेलीपैड समेत अन्य व्यवस्थाएं करनी पड़ी।
विज्ञापन
किसान नेता नरेंद्र घिंटाला ने बताया, उनके पुत्र आदित्य ने उनसे बारात में हेलीकॉप्टर की इच्छा जाहिर की, जिसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन समेत एविएशन डिपार्टमेंट से इसकी अनुमति ली। वहीं, 26 जनवरी होने के चलते उन्हें अनुमति मिलने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, मगर आखिर में वे इसमें सफल रहे और उनके बेटे का सपना भी साकार हुआ।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद रहे पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड...
बारात के लिए हेलीकॉप्टर की अनुमति मिलने के साथ ही प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक, उन्हें कई व्यवस्थाएं भी करनी पड़ी। इनमें गांव में एकांत स्थान पर हेलीपैड बनवाने समेत उसकी बैरिकेडिंग, मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस समेत पुलिस की भी तैनात करवानी पड़ी। जैसे ही ढोल नगाड़ों के साथ दूल्हा अपने घर से रवाना होकर हेलीपैड स्थल पर पहुंचा तो ग्रामीण भी यह नजारा अपनी आंखों से देखने और कैमरे में कैद करने के लिए मौके पर उमड़ पड़े, जिसके लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी और जैसे ही हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरा तो धूल का गुबार ऐसा छाया कि लोगों को दूर तक पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन
दूल्हे और हेलीकॉप्टर के साथ फोटो खिंचवाने की लगी होड़...
हेलीकॉप्टर के इस नजारे को न केवल ग्रामीण अपने मोबाइल में कैद करना चाहते चाहते थे, बल्कि दूल्हे के परिवार जन, रिश्तेदार और मित्र भी फोटो खिंचवाने के लिए उत्सुक दिखे, जिसके चलते बारात भी निर्धारित समय से कुछ देर से शाम को रवाना हुई।