फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan grand Mahashivratri festival will be held on holy land of Yagya Samrat from February 8

Rajasthan: यज्ञ सम्राट की पावन धरा पर आठ फरवरी से होगा भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव, 11 फरवरी से होगी भागवत कथा

Mon, 06 Feb 2023 08:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 Feb 2023 08:57 PM IST
सार

पूरे भारतवर्ष से अनेक महापुरुष दंडी स्वामी और संतों के आगमन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इलाकेवासियों को पीले चावल बांटकर कलश यात्रा का न्योता दिया जा रहा है। 11 से 17 फरवरी तक श्रीमद भागवत कथा शुरू होगी।
 

विज्ञापन
Rajasthan grand Mahashivratri festival will be held on holy land of Yagya Samrat from February 8
आठ फरवरी से होगा भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले के भादरा कस्बे में अखिल भारत वर्षीय धर्मसंघ व स्वामी करपात्री फांउडेशन के तत्वावधान में यज्ञ सम्राट प्रबल महाराज की कुटिया में आठ फरवरी से शुरू हो रहे महाशिवरात्री महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। महायज्ञ को लेकर शहर में खासा उत्साह है। नौ फरवरी को होने वाली भव्य कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में मातृशक्ति पूरे जोश-खरोश से प्रयास कर रही है। शहर के हर वार्ड में अलग-अलग टोलियां कलश यात्रा के लिए निमंत्रण दे रही हैं।

विज्ञापन


कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं की भागीदारी की चर्चा जोरों पर है। आठ से 10 फरवरी तक पंचदेव महायज्ञ के साथ नौ फरवरी को होने वाली भव्य कलश यात्रा के लिए धर्म संघ महाविद्यालय से रोजाना बड़ी संख्या में मातृशक्ति घर-घर जाकर कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं को दुपट्टा और पीले चावल दे रही हैं। डॉ. गुणप्रकाश चैतन्य  महाराज ने बताया, 11 से 17 फरवरी तक पंचदेव महायज्ञ होगा। इसके लिए भव्य यज्ञशाला का निर्माण हो चुका है, पूरे भारतवर्ष से अनेक महापुरुष दंडी स्वामी और संतों के आगमन का कार्यक्रम सुनिश्चित किया जा रहा है। शहर के चारों ओर स्वागत द्वार बनाए गए हैं। भक्तों ने अपनी पूरी ऊर्जा 44 साल बाद होने वाले इस अनुष्ठान को सफल बनाने में लगाई है।
विज्ञापन




11 फरवरी से शुरू होगी श्रीमद भागवत कथा...
प्रबल महाराज की कुटिया में हो रहे महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत 11 से 17 फरवरी तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन भी होगा। इसमें समर्थ त्रयम्बकेश्वर चैतन्य महाराज के मुखारबिंदु से श्रीमद भागवत कथा का रसपान रोजाना दोपहर दो बजे से छह बजे तक होगा। साथ ही भागवत कथा से पहले रोजाना सुबह आठ बजे से 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक 100 कुंडीय श्री पंचदेव महायज्ञ होगा। श्रीमद भागवत कथा के अंत में रोजाना शाम छह बजे काशी की दिव्य आरती होगी। 18 फरवरी, शनिवार को सुबह सवा लाख पार्थिवेश्वर महादेव का निर्माण किया जाएगा, जिनका शाम सात बजे से रूद्राभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी होंगे आयोजन...
आयोजन समिति के सदस्य मांगीलाल महिपाल ने बताया, इस दौरान कई और कार्यक्रम भी होंगे, जिनमें 12 फरवरी को रात आठ बजे से दीपदान सहित सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, 14 फरवरी को रात आठ बजे से सुंदरकांड मित्र मंडल, भादरा की ओर से सुंदरकांड का पाठ तथा 15 फरवरी को रात आठ बजे से भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। 17 फरवरी को शाम सात बजे से अखंड भंडारा होगा, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed