फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan govt appoints Irrfan Khan as band ambassador of resergent rajasthan

इरफान बने रिसर्जेंट राजस्थान के ब्रांड एम्बेसडर

Thu, 10 Sep 2015 10:55 PM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan govt appoints Irrfan Khan as band ambassador of resergent rajasthan

राजस्थान सरकार ने अभिनेता इरफान खान को नवम्बर में होने वाले निवेश सम्मेलन रिसर्जेंट राजस्थान का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया है। वे रिसर्जेंट राजस्थान के विज्ञापन शूट के लिए जयपुर में शूटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने शूटिंग के लिए जयपुर में रुकने तक राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है। राजस्थान सरकार रिसर्जेंट राजस्थान के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है। यह सम्मेलन 19-20 नवम्बर को जयुपर में होगा।
विज्ञापन


इरफान राजस्थान में निवेश की सम्भावनाओं तथा यहां की विशेषताओं को प्रचारित करने के लिए विज्ञापन फिल्में तैयार कर रहे हैं।

यह फिल्में दिल्ली की एक कम्पनी तैयार कर रही है। ये फिल्में कुछ समय बाद रिलीज होंगी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ही इन्हें रिलीज करेंगी।
 

इरफान का जयपुर से पुराना नाता

Rajasthan govt appoints Irrfan Khan as band ambassador of resergent rajasthan

इरफान ने जयपुर के सुभाष चौक इलाके में बचपन गुजारा और जयपुर ही सेंट पॉल स्कूल तथा राजस्थान कॉलेज में उन्होंने पढाई की। यहीं कुछ समय थिएटर में काम करने के बाद वे 1980 के दशक के आखिरी वर्षों में मुम्बई चले गए।

मुम्बई में वसुधंरा राजे ने इरफान से मुलाकात के दौरान उन्हें रिसर्जेंट राजस्थान के लिए प्रचार करने का प्रस्ताव दिया था।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि इरफान इस काम के लिए कोई पैसा नहीं ले रहे है, क्योंकि वे खुद जयपुर से ही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed