फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Governor Kalraj Mishra Gift Album President Draupadi Murmu Scout Guide 18th National Jamboree

Rajasthan: राष्ट्रपति को राज्यपाल ने भेंट किया ये एलबम, मुर्मू ने स्काउट-गाइड राष्ट्रीय जंबूरी का किया उद्घाटन

Thu, 05 Jan 2023 01:16 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 05 Jan 2023 01:16 AM IST
सार

दो दिन के राजस्थान दौरे पर रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बुधवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान यात्रा की स्वर्णिम यादों का साक्षी फोटो एलबम भेंट किया। इससे पहले राष्ट्रपति ने स्काउट गाइड की 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Rajasthan Governor Kalraj Mishra Gift Album President Draupadi Murmu Scout Guide 18th National Jamboree
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान यात्रा की यादों फोटो एलबम भेंट किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार के सूचना और जनसम्पर्क विभाग की ओर से तैयार फोटो एलबम में राष्ट्रपति की राजस्थान यात्रा के तहत जयपुर राजभवन में संविधान पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम, माउंट आबू में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के महत्त्वपूर्ण रंगीन फोटोग्राफ्स शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल कलराज मिश्र ने यह एलबम जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले भेंट किया। राष्ट्रपति ने राजस्थान यात्रा की अविस्मरणीय छवियों भरे फोटो एलबम की सराहना करते हुए धन्यवाद अदा किया। 

विज्ञापन


जोधपुर एयरपोर्ट स्टेशन से नई दिल्ली के लिए भरी उड़ान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार शाम निंबली ब्राह्मणान् से हेलिकॉप्टर से प्रस्थान कर जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंची। जहाँ से वह विशेष सैन्य विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं। एयरफोर्स स्टेशन पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, जोधपुर के पुलिस कमिश्नर रवि दत्त गौड़ सहित सैन्य और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन




18वीं राष्ट्रीय स्काउट्स एण्ड गाइड्स जम्बूरी का उद्घाटन
इससे पहले राष्ट्रपति ने पाली रोहट में 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का उद्घाटन किया। राजस्थान में 67 साल बाद राष्ट्रीय जम्बूरी का आगाज हुआ है। शौर्य-पराक्रम की धरा पर 37000 से ज़्यादा स्काउट और गाइड का महाकुंभ लगा है। राष्ट्रीय जम्बूरी में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘ का संदेश दिया गया। साथ ही भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने दर्शकों को हैरतअंगेज कारनामों से रोमांचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं की यह सभा 'मिनी यंग इंडिया'
 राष्ट्रपति ने भारत सहित विभिन्न देशों से आए 37 हजार से अधिक स्काउट एंड गाइड का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं के इस सम्मेलन में नायाब जोश और ऊर्जा का समागम है। युवाओं की यह सभा मिनी यंग इंडिया है। उन्होंने कहा कि स्काउट तन-मन से इंसानियत और समाज सेवा का काम करते हैं। यह गर्व की बात है कि पूरे देश में सबसे अधिक संख्या में स्काउट साहस और वीरता के प्रतीक राजस्थान की भूमि से हैं। समारोह में राष्ट्रपति ने भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स का ध्वज फहराया। बैण्ड वादन के बीच राष्ट्रपति ने जम्बूरी परेड का अवलोकन किया। देश विदेश से आए स्काउट-गाइड के विभिन्न दलों ने राष्ट्रपति के समक्ष मार्च पास्ट कर उन्हें सलामी दी।

मार्टिन लूथर किंग जूनियर,बबिल गेट्स भी रहे स्काउट
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि स्काउट एंड गाइड अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं बल्कि समाज के हित के लिए काम करते हैं। नस्लवाद के विरूद्ध आंदोलन करने वाले मार्टिन लूथर किंग जूनियर, तकनीक में क्रांति लाने वाले बिल गेट्स सहित पूरे विश्व भर में ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने जीवन में स्काउट के रूप में भी कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह संगठन सार्वभौमिक मूल्यों और लोकाचार की भावना को युवाओं में परिपक्व करता है, जो उनकी जीवन भर सहायता करती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स ने समाज की सेवा करने में अनुकरणीय साहस का परिचय दिया है। जलवायु परिवर्तन से हो रहे दुष्प्रभावों के तुरंत सुधारात्मक उपाय करने होंगे। रिन्यूएबल एनर्जी को अपनाकर कार्बन फुट प्रिंट को कम करके और लगातार कोशिशों से स्काउट और गाइड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि राजस्थान में 12 लाख स्काउट्स एंड गाइड्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed