{"_id":"64e610383b07cd0965083205","slug":"rajasthan-government-minister-sukhram-vishnoi-and-his-sons-threatened-to-kill-in-the-name-of-lawrence-gang-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मंत्री विश्नोई और उनके बेटों को धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर कॉल कर कहा- देवासी जैसा हाल कर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मंत्री विश्नोई और उनके बेटों को धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर कॉल कर कहा- देवासी जैसा हाल कर देंगे
Wed, 23 Aug 2023 07:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 23 Aug 2023 07:27 PM IST
सार
लॉरेंस गैंग के नाम पर मंत्री और उनके बेटों को धमकी देने वाला गैंगस्टर विष्णु खुडाला लक्ष्मण देवासी हत्याकांड में वांटेड चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई और उनके दो बेटों को मिली जान से मारने की धमकी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की गहलोत सरकार में राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई और उनके दो बेटों को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी गई है। मंत्री विश्नोई के बेटे डॉ. भूपेंद्र बिश्नोई के पास धमकी भरा फोन आया था। जिसके बाद उन्होंने सांचौर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांचौर पुलिस को दी गई रिपोर्ट में भूपेंद्र विश्नोई ने बताया कि 14 अगस्त को सांचौर के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में कवि सम्मेलन सुन रहा था। इस दौरान रात करीब 10 बजे मुझे वॉट्सएप पर कॉल आया। फोन करने वाले ने अपना नाम विष्णु खुडाला बताते हुए कहा कि तुम लोग चुपचाप घर ही रहो, हमारे आदमी वहां घूम रहे हैं। अगर, हमारी बात नहीं मानी तो तेरा, तेरे भाई और तेरे बाप का वही हाल करेंगें, जो लक्ष्मण देवासी का किया है। इसके अलावा भी आरोपी ने कई बातें कहीं, लेकिन भूपेंद्र ने उसका कोई जबाव नहीं दिया।
विज्ञापन
रात 10.10 बजे दूसरा और 10.16 बजे तीसरा कॉल आया
भूपेंद्र विश्नोई ने बताया है कि रात 10.10 बजे दूसरा कॉल आया, जिसे उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद रात 10:16 बजे तीसरा कॉल आ गया। इसके बाद कवि सम्मेलन में होने की बात कहकर मैंने फोन स्विच ऑफ कर दिया। मोबाइल स्विच ऑन करने पर 11.37 बजे फिर से फोन आया, लेकिन मैंने उसे भी रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
15 अगस्त को घटना की जानकारी छोटे भाई सत्येंद्र विश्नोई दी। इस दौरान सत्येंद्र ने भी अपने पास इंटरनेशनल नंबर से कॉल आने की बात बताई। इसके बाद दोनों बेटों ने पिता मंत्री सुखराम बिश्नोई को घटना के बारे में बताया। मंत्री बिश्नोई ने पूरी घटना की जानकारी सांचौर एसपी सागर राणा को दी। इसके बाद भूपेंद्र ने 20 अगस्त को सांचौर पुलिस थाने में विष्णु खुडाला के खिलाफ केस दर्ज है।
गैंगस्टर विष्णु खुडाला लक्ष्मण देवासी हत्याकांड में वांटेड चल रहा है। पुलिसस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।