{"_id":"61897e17272adf455f63e90c","slug":"rajasthan-government-has-given-permission-to-open-educational-institutions-with-100-percent-capacity-due-to-covid-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 : राजस्थान सरकार ने 15 नवंबर से स्कूल और कॉलेजों को सौ प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की दी अनुमति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 : राजस्थान सरकार ने 15 नवंबर से स्कूल और कॉलेजों को सौ प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की दी अनुमति
Tue, 09 Nov 2021 01:14 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:14 AM IST
सार
राजस्थान में अभी तक शिक्षण संस्थान केवल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किए जा रहे थे। सोमवार को गृह विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर 15 नवंबर से शत-प्रतिशत खोलने की क्षमता की अनुमति दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार ने सोमवार को जारी एक गृह विभाग के आदेश के अनुसार, कोविड मामलों में गिरावट को देखते हुए विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
राजस्थान में अभी तक शिक्षण संस्थान केवल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किए जा रहे थे। सोमवार को गृह विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर 15 नवंबर से शत-प्रतिशत खोलने की क्षमता की अनुमति दी है।
विज्ञापन
गृह विभाग ने आदेश में कहा गया है कि कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कक्षा की गतिविधियां 100 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
गृह विभाग के आदेश के अनुसार, राज्य के सभी कोचिंग संस्थान भी 15 नवंबर से अपने शैक्षणिक और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक की अनिवार्य आवश्यकता के साथ 100 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन कर सकेंगे। राजस्थान में सोमवार को चार कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 42 हो गई है।