फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan government big decision towards woman empowerment 30 percent shop allocation for women

राजस्थान : सार्वजनिक वितरण प्रणाली की 30 प्रतिशत दुकानें महिलाओं को आवंटित होंगी

Wed, 30 Sep 2020 02:48 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 30 Sep 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan government big decision towards woman empowerment 30 percent shop allocation for women
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : ANI

राजस्थान सरकार ने महिलाओं सशक्तीकरण और उनके हक के लिए एक बड़ा एलान किया है। राजस्थान सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अब आवंटित की जाने वाली दुकानों में से 30 प्रतिशत दुकानें महिलाओं को देने का फैसला किया है।

विज्ञापन



एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए यह पहल की है। इसके तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आवंटित की जाने वाली दुकानों में से 30 प्रतिशत महिलाओं के लिए आवंटित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस संबंध में खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन


एक अन्य फैसले में सरकार ने सहयोग और उपहार योजना में 11 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मंजूर किया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सहयोग एवं उपहार योजना के लिए 11 करोड़ रूपये का अतिरिक्त बजट प्रावधान मंजूर किया है। इस योजना में पुत्री के विवाह पर पात्रता रखने वाले जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed