{"_id":"64e87eee86d6e23d3a0e5dfa","slug":"rajasthan-good-news-from-ranthambore-tiger-reserve-tigress-t-107-sultana-gave-birth-to-cubs-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सवाई माधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से खुशखबरी, बाघिन टी-107 सुल्ताना ने दिया शावकों को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सवाई माधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से खुशखबरी, बाघिन टी-107 सुल्ताना ने दिया शावकों को जन्म
Fri, 25 Aug 2023 03:44 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Fri, 25 Aug 2023 03:44 PM IST
सार
सवाईमाधोपुर स्थित रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से खुशखबरी आई है। बाघिन टी-107 सुल्ताना ने शावकों को जन्म दिया है। जिसको लेकर वन्यजीव प्रेमियों सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
बाघिन टी-107 सुल्ताना ने दिया शावकों को जन्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से एक बार फिर से खुशखबरी आई है। यहां इस बार बाघिन टी-107 सुल्ताना ने शावकों को जन्म दिया है। जिसके चलते वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रथम के DFO मोहित गुप्ता ने बताया कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व की ROPT ( रेंज ऑफ प्रोजेक्ट टाइगर) रेंज में बाघ T-107 की शावकों को जन्म देने की संभावना जताई जा रही थी। संभावनाओं के मद्देनजर टाइग्रेस की ट्रेकिंग और मॉनिटरिंग लगातार की जा रही थी। इसी कड़ी में शुक्रवार को ROPT रेंज के नाका शेरपुर के काली तलाई के पास बाघिन टी-107 एक शावक के साथ कैमरा ट्रैप में कैद हुई है। वनाधिकारियों के अनुसार बाघिन के एक से ज्यादा शावकों को जन्म देने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
बाघिन टी-107 ने तीसरी बार शावक को जन्म दिया
बाघिन टी-107 बाघिन टी-39 की बेटी है। जिसकी उम्र करीब सात साल है। बाघिन टी-107 ने तीसरी बार शावक को जन्म दिया है। इससे पहले बाघिन दो बार मां बन चुकी है। फिलहाल वनाधिकारियों की ओर से फील्ड स्टॉफ को सुरक्षा, मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। रणथम्भौर में जुलाई में बाघिन टी-84 एरोहेड ने शावकों को जन्म दिया था। जिसके बाघिन सुल्ताना ने शावक को जन्म दिया है। फिलहाल रणथम्भौर में 81 बाघ बाघिन और शावक है।
विज्ञापन