फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan girlfriends family kidnapped lover forced to drink urine

राजस्थान: युवती के प्रेमी को रिश्तेदारों ने किया अगवा, फिर जमकर पीटा और जबरन पिला दिया पेशाब

Sat, 27 Mar 2021 03:27 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 27 Mar 2021 03:27 PM IST
सार

राजस्थान के बाड़मेर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 22 साल के युवक को अपनी प्रेमिका से मिलने की सजा दी गई।

विज्ञापन
Rajasthan girlfriends family kidnapped lover forced to drink urine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

समाज में प्रेमी जोड़ों पर जुल्म किए जाने की खबरें आए दिन सामने आती ही रहती हैं। कभी दो प्यार करने वालों को बेहरमी से पीटा जाता है तो कभी उनकी हत्या की बात सामने आ जाती है, लेकिन शहर के सिणधरी इलाके में एक प्रेमी को पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि युवक का पहले अपहरण किया गया और फिर उसकी पिटाई करने के बाद आरोपियों ने उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर कर दिया। युवक के पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि उनका बेटा एक मंदिर से लौट रहा था, जब चार लोगों ने उसका अपहरण कर उसे प्रताड़ित किया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने कहा कि हमलावर शख्स का अपहरण कर उसे एकांत जगह पर ले गए और उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसे डंडों से पीटा गया। आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ित को मूत्र पीने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं, अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित से पांच हजार रुपये, उसका मोबाइल फोन, चांदी की चेन और अन्य कीमती सामान छीन लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित को उसके घर के बाहर छोड़ने से पहले उसे धमकी दी कि अगर वह घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराएगा तो वह उसे जान से मार देंगे। बाद में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


शर्मा ने कहा कि फिलहाल मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद पता चला है कि पीड़ित के संबंध अपहरणकर्ताओं की महिला रिश्तेदार थे। महिला के परिजन इस रिश्ते से नाखुश थे। इसलिए उन्होंने युवक को सबक सिखाने के लिए यह कृत किया। 

जानकारी के अनुसार महिला के परिवार वालों ने युवक के खिलाफ थाने में बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed