फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Gehlot said- why Rahul gandhi say sorry, bjp tis rying to sideline JPC demand on adani issue

Rajasthan: गहलोत बोले- राहुल किस बात की माफी मांगें, अडानी मामले पर जेपीसी से बचने के लिए BJP कर रही बहानेबाजी

Sat, 18 Mar 2023 04:55 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Sat, 18 Mar 2023 04:55 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि राहुल गांधी किस बात के लिए माफी मांगें?  उनके बदले पीएम मोदी को माफी मांगनी चाहिए। राहुल ने जो बातें भारत जोड़ो यात्रा और दिल्ली में कही, उसे ही रिपीट किया है।

विज्ञापन
Rajasthan: Gehlot said- why Rahul gandhi say sorry, bjp tis rying to sideline JPC demand on adani issue
गहलोत बोले- राहुल किस बात के लिए मांगें माफी ? - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि अडानी वाला केस बहुत बड़ा है। उस पर बहस और जेपीसी बनाने से बचने के लिए भाजपा बहानेबाजी कर रही है। बीजेपी संसद को डिस्टर्ब कर रही है। राहुल गांधी किस बात की माफी मांगें ?  उनके बदले में तो पीएम मोदी को माफी मांगनी चाहिए। जिस तरह वो 9 साल तक पूरी दुनिया के मुल्कों में देश के बारे में बोलते रहे। जर्मनी और कोरिया में उन्होंने क्या-क्या नहीं कह दिया। कहा-  70 साल में देश में कुछ भी नहीं हुआ। कहां हम पैदा हो गए हिन्दुस्तान के अंदर..पता नहीं क्या क्या वो बोले ? तो माफी उनको मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन


राहुल गांधी जैसा दबंग नेता ही इनका मुकाबला कर सकता है
गहलोत ने कहा- राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा। आज मैं आपसे बात कर रहा हूं तो पूरी दुनिया देख सकती है। यह इंटरनेट का युग है। जो बातें राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में कही या दिल्ली में मीडिया के सामने कही हैं, वो ही बातें रिपीट की हैं। दिल्ली में कहा तब भी उनको मालूम था कि राहुल गांधी क्या विचार रखते हैं। तो ये इस तरह का बहाना किया जा रहा है।
विज्ञापन


अडानी जी वाला केस बहुत बड़ा केस है। केंद्र के लोग इस पर जेपीसी नहीं बना रहे हैं। तो उस पर बहस नहीं हो, इसलिए जानबूझकर नारेबाजी कर रहे हैं। मैं समझता हूं इसको उचित नहीं कहा जा सकता। राहुल गांधी जैसा दबंग नेता ही इनका मुकाबला कर सकता है। जिस दिशा में देश जा रहा है, वह बहुत चिन्ताजनक स्थिति है। देश किस दिशा में जाएगा और जा रहा है कोई नहीं जानता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र खतरे में है सब जानते हैं
गहलोत ने कहा लोकतंत्र खतरे में है सब जानते हैं। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स ने देश में आतंक मचा रखा है। आप देख रहे हो, क्या हो रहा है। सब विपक्षी पार्टियों के लोग ही जेलों में बंद हो रहे हैं। उन्हीं के छापेमारी हो रही है। इन्होंने तमाशा बना रखा है। देश देख रहा है। मोदीजी को चाहिए कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में महंगाई के मुद्दे पर जो कहा था, मोदीजी को चिंता करनी चाहिए। अभी उनके पास समय है, चुनाव में सवा साल बाकी है। उन्हें महंगाई , बेरोजगारी को लेकर चिन्ता होनी चाहिए। उन्हें विपक्ष को साथ में लेना चाहिए। जो आज देश में हिंसा हो रही है, तनाव है। राज्यों में जो हालात बन रहे हैं, उस पर चिन्ता करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed