फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Gangster Lawrence Bishnoi brought to Jaipur from Delhis Tihar Jail for questioning

राजस्थान : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पूछताछ के लिए दिल्ली की तिहाड़ जेल से जयपुर लाया गया

Sun, 26 Sep 2021 03:34 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 26 Sep 2021 03:34 AM IST
सार

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथियों को व्हाट्सएप कॉल कर राजस्थान के एक व्यवसायी को धमकी देने और एक करोड़ रुपये मांगने के मामले में जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुक्रवार रात तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लाया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan: Gangster Lawrence Bishnoi brought to Jaipur from Delhis Tihar Jail for questioning
gangster lawrence bishnoi

विस्तार

एक व्यवसायी को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथियों को पुलिस नई दिल्ली की दो जेलों से निकालकर जयपुर ले आई है। इससे पहले पुलिस ने इन अपराधियों का अलग-अलग पेशी वारंट निकलवाकर हिरासत में लिया था।

विज्ञापन


बता दें कि बीती सात सितंबर को बिश्नोई के गिरोह ने व्हाट्सएप कॉल कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी, जिसके बाद कारोबारी ने जयपुर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। स्थानीय पुलिस ने फोन करने वाले को नई दिल्ली की मंडोली जेल में ढूंढ निकाला था।
विज्ञापन


पुलिस जांच के दौरान पता चला था कि कॉल बिश्नोई के गिरोह ने की थी। जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल लांबा ने बताया कि मंडोली जेल में बंद उसके साथी संपत नेहरा को दो दिन पहले पेशी वारंट पर जयपुर लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि संपत नेहरा से मिली सूचना के आधार पर लॉरेंस बिश्नोई को भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुक्रवार रात तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लाया गया है। दोनों आरोपी 28 सितंबर तक जयपुर पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।


पुलिस अधिकारी ने कहा कि जयपुर में यह पहला मामला है, जिसमें लॉरेंस गिरोह की संलिप्तता सामने आई है। इनके खिलाफ राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, अपहरण, रंगदारी आदि अपराधों के 80 से अधिक मामले दर्ज हैं। बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस पंजाब का रहने वाला है। वहीं, उसका साथी संपत नेहरा राजस्थान के चुरू का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed