फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Four youths joined Russian Army in exchange for jobs

Rajasthan: नौकरी के बदले रूसी आर्मी में चार युवकों को किया शामिल, यूक्रेन से जंग के लिए भेजा

Fri, 15 Mar 2024 07:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 07:45 PM IST
सार

राजस्थान के नागौर में चार युवकों ने कनाडा में दो लाख रुपये प्रति महीने की नौकरी के लिए खुशी-खुशी फ्लाइट का टिकट खरीदा। चारों युवकों को पहले रूस ट्रेनिंग के लिए जाना था। रूस में चारों के साथ कुछ ऐसा हुआ कि परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
Rajasthan Four youths joined Russian Army in exchange for jobs
युवकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेरोजगारी की मार झेल रहे युवा विदेश में अच्छी नौकरी और अच्छे पैसे कमाने के उद्देश्य से विदेश जाते हैं। लेकिन कई बार यह युवा धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे ही चार मामले डीडवाना में सामने आए हैं, जिनमें जॉब के लिए रूस गए चार युवकों को रूस-यूक्रेन युद्ध में झोंक दिया गया। 

विज्ञापन


इन युवाओं को नौकरी देने की बजाय रूस की सेना में भर्ती कर लिया गया है। ऐसे में यह युवा अच्छे पैसे कमाना तो दूर, अपनी जान बचाने के लिए ही संघर्ष करने को मजबूर हैं। डीडवाना से रूस गया एक युवक नेमाराम तो इस युद्ध में गोली लगने से घायल भी हो चुका है, तो वहीं कई युवा अपनी जान बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। दूसरी ओर इन युवाओं के परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उन्होंने भारत सरकार से इन युवकों की सुरक्षित वापसी की मांग की है। साथ ही मौलासर पुलिस थाने में मामला भी दर्ज करवाया है।
विज्ञापन



घायल युवक

आपको बता दें कि रिक्शा का बास निवासी नेमाराम की पत्नी ने मौलासर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है, जिसमें उसने बताया कि महेंद्र नामक एजेंट ने उनके पति को रूस में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर 25 जनवरी को रूस भेजा था। इसके लिए नेमाराम से पांच लाख रुपये भी लिए थे और प्रतिमाह दो लाख रुपये का वेतन दिलाने की बात कही थी। लेकिन रूस पहुंचने के बाद उनके पति को रूसी सेना में शामिल कर युद्ध लड़ने भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उनके पति का मोबाइल जब्त कर लिया गया है और उन्हें युद्ध क्षेत्र में भेज दिया गया है, जहां उनके हाथ और पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए हैं। इसी प्रकार रूसी सेना में भर्ती कर लिए गए तीन अन्य युवक सुनील, जितेंद्र कुमार और रणजीत के परिजन भी मौलासर थाने पहुंचे और एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी कर उनके बच्चों को विदेश भेजने और उन्हें रूसी सेना में शामिल कर युद्ध में भेजने का मामला दर्ज करवाया है।


परिजनों ने अपने बच्चों की सकुशल वापसी के लिए केंद्र सरकार से भी गुहार लगाई है। कुछ ग्रामीण दिल्ली गए हैं, जहां वे विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिलकर युवकों को सकुशल वापस भारत लाने की मांग कर रहे हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed