{"_id":"64e592bb22e3f766ff032b45","slug":"rajasthan-four-railway-over-bridges-will-be-constructed-rob-will-be-built-in-bikaner-nagaur-sikar-and-churu-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: करोड़ों की लागत से चार रेलवे ओवर ब्रिज का होगा निर्माण, बीकानेर-नागौर-सीकर और चूरू में बनेंगे ROB","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: करोड़ों की लागत से चार रेलवे ओवर ब्रिज का होगा निर्माण, बीकानेर-नागौर-सीकर और चूरू में बनेंगे ROB
Wed, 23 Aug 2023 10:31 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:31 AM IST
सार
राजस्थान में 287.70 करोड़ रुपये की लागत से चार रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। बीकानेर, नागौर, सीकर और चूरू जिले में रेलवे ओवर ब्रिज बनेंगे। इसके लिए सीएम गहलोत ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य की गहलोत सरकार की ओर से प्रदेश में 287.70 करोड़ रुपये की लागत से चार रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। बीकानेर, नागौर, सीकर और चूरू में आरओबी निर्माण की सीएम गहलोत ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत की स्वीकृति से एक लाख टी.वी.यू. से अधिक की लेवल क्रॉसिंग्स पर आरओबी का निर्माण किया जाएगा। बीकानेर में लेवल क्रॉसिंग संख्या 27 ए नागौर में लेवल क्रॉसिंग संख्या 72, सीकर में लेवल क्रॉसिंग संख्या 189 का निर्माण होगा।
विज्ञापन
वहीं, चूरू में लेवल क्रॉसिंग संख्या 167-A पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। इससे यातायात सुगम होगा और वाहन चालकों और राहगीरों के समय की बचत होगी।