फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Four accused arrested for fraudulently grabbing scholarship in Sawai madhopur

Rajasthan: फर्जी तरीके से छात्रवृत्ति हड़पने के चार आरोपी गिरफ्तार, 285 एंट्री कर 65 लाख रुपये का किया घोटाला

Sat, 24 Jun 2023 10:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Jun 2023 10:37 PM IST
सार

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में पुलिस ने बड़े छात्रवृत्ति घोटाले का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तर भी किया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने मिलकर करीब 65 लाख रुपये का गबन किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Four accused arrested for fraudulently grabbing scholarship in Sawai madhopur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में लाखों की छात्रवृत्ति घोटाले का पुलिस ने पर्दाफाश कर सूचना सहायक, ई-मित्र संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों ने साथ मिलकर कोई छोटे-मोटे नहीं बल्कि करीब 65 लाख से ज्यादा का घोटाला किया है।

विज्ञापन


सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन ने जानकारी देते हुए बताया, 17 जून को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अधिकारी मीना आर्य ने मानटाउन थाने में छात्रवृत्ति घोटाले के अंदेशे को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने गहनता के साथ तफ्तीश करते हुए चार आरोपियों को जांच पड़ताल के बाद धर दबोचा।
विज्ञापन


इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का सूचना सहायक ऋषिकेश मीणा, ई-मित्र संचालक अजय गुर्जर, श्यामलाल माली और महात्मा ज्योतिबा राव फूले यूनिवर्सिटी का कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश कुमार सैनी शामिल है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लगभग 65 लाख रुपये के घोटाले को अंजाम दे दिया। आरोपियों ने 285 एंट्री फर्जी रूप से कर डाली। मामले में पुलिस अब अपनी अग्रिम कार्रवाई को अंजाम देने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed