{"_id":"65a677a0dffed73d450440cc","slug":"rajasthan-former-cm-vasundhara-raje-chadar-presented-at-ajmer-dargah-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की चादर अजमेर दरगाह में की गई पेश, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की चादर अजमेर दरगाह में की गई पेश, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ
Tue, 16 Jan 2024 06:03 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 16 Jan 2024 06:03 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री राजे की ओर से भेजी गई चादर दरगाह में पेश करने के बाद निजाम गेट से अफसान चिश्ती ने उनका संदेश भी पढ़कर सुनाया। जिसमें उन्होंने देश-प्रदेश में अमन चैन और भाईचारे के साथ खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
अजमेर दरगाह में पेश की गई पूर्व सीएम राजे की चादर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स में नेताओं की चादर दरगाह में पेश होने का सिलसिला जारी है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की ओर से भेजी गई चादर ख्वाजा साहब के 812वें उर्स के उपलक्ष्य पर मंगलवार को चढ़ाई गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा अजमेर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत, खादिम सैयद अफसान चिश्ती, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री मुंसिफ अली खान, यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जैन, शहर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शफीक खान, गुलाम मुस्तफा, अतीक अहमद, मनोज बैरवा सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर का पूर्व मुख्यमंत्री राजे का संदेश दरगाह के निजाम गेट से अफसान चिश्ती ने पढ़ कर सुनाया। जिसमें उन्होंने गरीब नवाज के उर्स की सभी को मुबारकबाद देते हुए देश-प्रदेश में अमन चैन और भाईचारे के साथ खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन