फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Five people died including three women in a road accident

राजस्थान: बस से जा टकराई जीप, तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

Tue, 01 Oct 2019 02:52 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 01 Oct 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: Five people died including three women in a road accident
सांकेतिक तस्वीर

राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार अहले सुबह एक सड़क हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य नौ लोग घायल हो गए। मरनेवालों में तीन महिलाएं थीं। सभी हरिद्वार से लौट रहे थे। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसा सुबह लगभग पांच बजे मेहंदीपुर बालाजी मोड़ पर हुआ, जब एक जीप राजमार्ग पर खड़ी बस से जा टकराई। जीप में सवार लोग साणोत पाली गांव के रहने वाले थे और हरिद्वार से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान मनोज, मोहन, पुनी देवी, नाजु देवी और पुष्पा देवी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नौ घायलों को दौसा और सिकराय स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को इलाज के लिए जयपुर भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed