फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Father and son shot dead after scuffle in Bharatpur district, accused also injured

राजस्थान : भरतपुर जिले में हाथापाई के बाद पिता-पुत्र की गोली मारकर की हत्या, आरोपी भी घायल

Mon, 08 Nov 2021 02:15 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, भरतपुर
पीटीआई, भरतपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 08 Nov 2021 02:15 AM IST
सार

भरतपुर पुलिस ने कहा कि 46 वर्षीय व्यक्ति और उसके जवान बेटे की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को भी गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। इस लापरवाही के लिए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मृतक के परिजनों ने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Rajasthan: Father and son shot dead after scuffle in Bharatpur district, accused also injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले में रविवार को हाथापाई के बाद 46 वर्षीय व्यक्ति और उसके जवान बेटे की कथित तौर पर आरोपी ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि उन पर गोलियां चलाने वाले आरोपी को भी गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में लापरवाही के लिए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार रात सुरेंद्र सिंह और लखन शर्मा के बीच मौखिक द्वंद्व छिड़ गया, जिसके बाद हाथापाई में दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे। इसके बाद रात में गश्त कर रहे कोतवाली थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक विजय पाल और हेड कांस्टेबल मानसिंह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और दोनों को समझा कर अलग कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद रविवार की सुबह दोनों पक्षों के सदस्य मामले को सुलझाने के लिए सुभाष नगर स्थित सुरेंद्र सिंह के आवास पर जमा हुए। पुलिस ने बताया कि बैठक के दौरान लखन शर्मा के भाई दिलावर ने सुरेंद्र सिंह और उनके बेटे सचिन (17) पर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर दिलावर ने खुद पुलिस को बुलाया और कहा कि उस पर सुरेंद्र ने गोली चलाई है। लेकिन जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो पाया कि सुरेंद्र और सचिन पर दिलावर ने गोली चलाई। दिलावर के भी पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र और सचिन को मृत घोषित कर दिया।


पिता और बेटे की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगाया। वहीं भरतपुर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस उपनिरीक्षक और हेड कांस्टेबल को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और दिलावर का पुलिस हिरासत में उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed