{"_id":"675d3729c304aff9c707d019","slug":"rajasthan-explosion-in-cement-factory-in-banswara-two-workers-conditions-critical-news-in-hindi-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बांसवाड़ा की सीमेंट फैक्टरी में बड़ा धमाका, दो मजदूर बुरी तरह झुलसे; कई किमी दूर तक सुनाई दी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बांसवाड़ा की सीमेंट फैक्टरी में बड़ा धमाका, दो मजदूर बुरी तरह झुलसे; कई किमी दूर तक सुनाई दी आवाज
Sat, 14 Dec 2024 01:30 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 14 Dec 2024 01:30 PM IST
सार
Rajasthan: बांसवाड़ा में एक सीमेंट फैक्टरी में धमाका हुआ है। इस हादसे में अभी तक दो मजदूरों के झुलसने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज कई किमी दूर तक सुनाई दी है।
विज्ञापन
फैक्टरी में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बांसवाड़ा में इंडिया सीमेंट के प्लांट में आज जोरदार धमाका हुआ। अफवाह उड़ी की सीमेंट प्लांट ब्लॉस्ट हो गया, लेकिन बाद में पता चला कि प्लांट में कोल डिपो की चिमनी के ढक्कन में गर्म गैस के प्रेशर से ब्लॉस्ट हुआ, जिसके चलते तेज धमाका हुआ। बांसवाड़ा एसपी हर्ष वर्धन अग्रवाला ने बताया कि घटना में कोई बड़ी जनहानी नहीं हुई है। गर्म गैस के रिसाव से दो लोगों के हाथ-पैर झुलस गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार सुबह 10.30 बजे हुए हादसे का कारण कार्बन डाई-ऑक्साइड गैस का रिसाव बताया जा रहा है। हालांकि धमाके की आवाज बहुत तेज हुई और कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसमें दो मजदूरों के हाथ-पैर झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए एक प्रइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर तीन थानों के 70 से ज्यादा जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
कोयला जलाने वाला टैंक फटा
जानकारी के अनुसार इंडिया सीमेंट्स का ये प्लांट बांसवाड़ा शहर से 30 किलोमीटर दूर बजवाना गांव में है। यहां के टैंक में कोयला डालने के दौरान ब्लास्ट हो गया। इसमें कुटुंबी गांव निवासी ईश्वरलाल पुत्र नाथजी और नौखला गांव निवासी दिलीप पुत्र भारता झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि धुआं 5 किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। वहीं डेढ़ से 2 किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। मजदूरों का आरोप है कि कोयला डिपो में कार्बन गैस की मात्रा लगातार बढ़ रही थी। ब्लास्ट का खतरा था। फैक्टरी के ट्राइबल मजदूर संघ के अध्यक्ष दिलीप पणदा ने बताया हम चार-पांच बार प्रबंधन को इसके बारे में बता चुके थे, लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया।
विज्ञापन